फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी से गुड गवर्नेंस के टिप्स लेंगे चंडीगढ़ के मेयर

Thu, 24 Oct 2013 02:18 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी ब्यूटीफुल के कांग्रेसी मेयर सुभाष चावला 17 अक्तूबर को अहमदाबाद में गुजरात के मुख्यमंत्री एवं भाजपा के प्रधानमंत्री उम्मदीवार नरेंद्र मोदी से गुड गवर्नेंस के टिप्स लेंगे।
विज्ञापन


मोदी का नाम सुनकर साथ में जाने वाले कांग्रेसी पार्षदों ने जाने से इनकार दिया।

बता दें कि मेयर सुभाष चावला छह दिवसीय टूर पर इजराइल जा रहे हैं। यह टूर बुधवार से शुरू हो रहा है। 18 अक्तूबर को वह हैदराबाद जाएंगे।

इसके बाद वह 20 अक्तूबर की रात इजराइल के लिए रवाना होंगे। इजराइल में जल प्रबंधन पर हो रहे सेमिनार में भाग लेंगे। इस सेमिनार में देश भर से 30 लोग जाएंगे।

इसमें मेयर भी हैं। इसके अलावा उनके साथ नगर निगम के कमिश्नर वीपी सिंह और पब्लिक हेल्थ के एक्सईन राजेश बंसल भी होंगे।

चावला का कहना है कि इजराइल में पानी का प्रबंधन किस प्रकार है। उसका चंडीगढ़ को क्या लाभ होगा इसकी जानकारी लेंगे। यात्रा पूरी करके वह 26 अक्तूबर को चंडीगढ़ लौट आएंगे। अहमदाबाद के लिए जानेवाले पार्षदों में कांग्रेस का कोई भी पार्षद नहीं है।
विज्ञापन


पहले छह कांग्रेसी पार्षद तैयार हुए थे, लेकिन जब पता चला कि सेमिनार को नरेंद्र मोदी संबोधित करनेवाले हैं तो उन्होंने जाने से इनकार कर दिया।

इस संदर्भ में मेयर सुभाष चावला का कहना है कि मोदी को सुनने में क्या हर्ज है। अहमदाबाद के लिए भाजपा के पार्षदों में अरुण सूद, देवेश मोदगिल, सौरभ जोशी, देशराज गुप्ता, राजेश गुप्ता, शिरोमणि अकाली दल के पार्षद मलकीत सिंह और मनोनीत एमपी कोहली और बाबू लाल शामिल हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें