प्रशासक बनने के बाद वीपी सिंह बदनौर के साथ मेयर की गवर्नर हाउस में पहली बार बैठक हुई। बैठक में प्रशासक और मेयर अरूण सूद के बीच कई अहम मुद्दों पर बातचीत हुई।
इस मौके पर अरुण सूद ने नगर निगम में स्टाफ की किल्लत का मामला उठाया। मेयर ने बताया कि प्रशासन की ओर से प्राइमरी स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग तो ट्रांसफर कर दिए गए हैं, लेकिन इन्हें चलाने के लिए पूरे अधिकार अब तक नहीं दिए हैं। मेयर ने बताया कि यह निर्णय हुआ है कि नगर निगम प्रशासन से संबंधित मुद्दों की एक सूची बनाकर भेजेगा, जिस पर प्रशासन और निगम के अधिकारी साथ बैठकर कर हल निकालने का प्रयास करेंगे। मेयर का कहना है कि प्रशासन का नगर निगम के प्रति व्यवहार काफी अच्छा है।
सूद ने बताया कि प्रशासक चाहते हैं कि नगर निगम शहरवासियों को बेहतर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाए। इसके लिए प्रशासक नगर निगम की हर तरह से मदद करने के लिए तैयार हैं।