फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: मेयर सौरभ जोशी ने किए एसटीपी के निरीक्षण, तीन दिनों के अंदर मांगी प्रगति रिपोर्ट

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मेयर सौरभ जोशी ने शहर के कई इलाकों में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का दौरा किया। इस दौरान वे सेक्टर-7, 26 और रायपुरखुर्द पहुंचे। वहीं टूटी सड़कों और जगह जगह बने गड्ढों से मेयर नाराज दिखे।
विज्ञापन

उन्होंने अधिकारियों को लोगों के सामने ही कहा कि यह ठीक नहीं है। इसे जल्द ठीक करवाइए। उनके साथ चीफ इंजीनियर संजय अरोड़ा, अधीक्षण अभियंता धर्मेंद्र शर्मा सहित अन्य अधिकारी साथ थे।
मेयर ने विभिन्न विकास कार्यों और वहां की समस्याओं का जायजा लिया। इस दौरान मार्केट एसोसिएशनों द्वारा उठाए गए मुद्दों और मौके पर सामने आई समस्याओं पर तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए गए। मेयर ने अधिकारियों को तीन दिन के अंदर प्रगति रिपोर्ट देने को कहा।
विज्ञापन

सेक्टर 7 और सेक्टर 26 के मार्केट में सड़कों और गड्ढों की मरम्मत को प्राथमिकता के आधार पर ठीक करने के निर्देश दिए। खासकर सेक्टर 26-डी में एससीओ के पीछे वाले हिस्से में सड़क को ठीक कराने के निर्देश दिए।
पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए एंट्री और एग्जिट पॉइंट्स को व्यवस्थित करने, पर्याप्त पार्किंग कर्मचारियों की तैनाती और ट्रैफिक प्लान की समीक्षा करने के निर्देश दिए गए ताकि वाहनों की आवाजाही सुचारू हो सके।
सेक्टर-7 में सर्विस रोड खोलने की संभावना पर भी विचार किया जा रहा है। इससे ट्रैफिक जाम की समस्या कम होगा। सफाई व्यवस्था को लेकर मेयर ने रोजाना सफाई सुनिश्चित करने और डोर-टू-डोर कचरा संग्रहण व्यवस्था को जल्द लागू करने के निर्देश दिए। स्टॉर्म वाटर लाइन को नियमित सफाई और सीवरेज के पानी के जमाव को तुरंत दूर करने के निर्देश दिए।
मेयर ने मार्केट वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों को भरोसा दिया कि मार्केट एरिया का भी सौंदर्यीकरण के तहत हरियाली, पौधारोपण और लैंडस्केपिंग जैसे कार्य होंगे। मेयर ने सेक्टर 7 और 26 की पार्किंग में चल रहे पानी की सप्लाई और स्टॉर्म वाटर पाइपलाइन के काम को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए।
रायपुरखुर्द में पार्षद हरजीत सिंह के साथ लिया जायजा...
रायपुर खुर्द एसटीपी के निरीक्षण के दौरान मेयर ने पार्षद हरजीत सिंह के साथ मिलकर विभिन्न कार्यों का जायजा लिया। यहां बेहतर पहुंच के लिए सड़क बनाने, आसपास हरियाली बढ़ाने और विकास कार्यों को तेज करने के निर्देश दिए गए। एसटीपी परिसर की नियमित सफाई और रखरखाव सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए, ताकि प्लांट सही तरीके से काम करता रहे और पर्यावरण मानकों का पालन हो।
मेयर ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे नियमित रूप से फील्ड में जाकर काम की निगरानी करें। सभी कार्य तय समय में पूरे करें और लोगों की शिकायतों का तुरंत समाधान करें।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें