फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'विकास कार्यों की रिपोर्ट तैयार करें अफसर'

Tue, 07 Jan 2014 10:51 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर के नए मेयर हरफूलचंद्र कल्याण सोमवार को निगम के अफसरों से मिले। उनके साथ सीनियर डिप्टी मेयर हीरा नेगी और डिप्टी मेयर देवेश मौदगिल भी थे।
विज्ञापन


मेयर ने सभी अफसरों को निर्देश दिए कि अपने-अपने विंग के विकास कार्यों की एक पूरी रिपोर्ट तैयार करें ताकि सभी काम तय समय पर पूरे हों। उन्होंने यह भी कहा कि जो-जो काम उनके वार्ड में पूरे हो जाते हैं, उनकी भी रिपोर्ट बनाई जाए।
विज्ञापन


मेयर ने कहा कि सफाई व्यवस्था और पानी की सप्लाई ठीक करने और शहर को मलबा फ्री बनाना उनकी प्राथमिकता है। इसके लिए उन्होंने निगम अफसरों के सहयोग की भी उम्मीद जताई।
विज्ञापन


मेयर ने कहा कि शहरवासियों की समस्याओं को सुलझाने के लिए एक कॉमन कंपलेंट ऑफिस भी बनाया जाएगा जहां लोग आसानी से अपनी शिकायत दे सकेंगे।

इस मौके पर एडिशनल कमिश्नर सुनील भाटिया, चीफ इंजीनियर एसएस बिड्डा, सुपरिंटेंडिंग इंजीनियर, मेडिकल ऑफिसर ऑफ हेल्थ, एक्सईएन और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें