फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महापौर के पति सामान हटाने को कहते हैं...

Sun, 19 Jan 2014 12:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला-पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर 20 के रेहड़ी फड़ी वालों ने विधायक के कार्यालय सेक्टर 12ए  में उनसे मुलाकात कर समस्या बताई। इन लोगों ने विधायक को बताया की हुडा के कर्मचारी डेली सामान उठवा लेते है।
विज्ञापन


उनकी रोजी रोटी रोजाना सेक्टर-20 में लगने वाली रेहड़ी एवं फड़ी ही है। इसी से उनके परिवार चलते हैं। मगर, हुडा के कर्मचारी आए दिन उनको वेबजह तंग करते हैं और उनका सामान उठाकर ले जाते हैं।

इतना ही नहीं इन लोगों ने विधायक को लिखित में दी अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि पंचकूला नगर निगम की महापौर के पति अपनी गाड़ी में आकर उन्हें धमकाते हैं। साथ ही उन्हें अपना सामान उठाने को कहते हैं।
विज्ञापन


विधायक ने उनकी इन शिकायतों को सुनने के बाद कहा कि हुडा के अधिकारियों को संयम से काम लेना चाहिए, क्योंकि मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने गोहाना रैली में रेहड़ी फड़ी वालों को हुड़ा की सीमा के अंदर निर्धारित स्थान देने की घोषणा की थी।

इस लिए संबंधित अधिकारियों को उचित स्थान उपलब्ध करवाना चाहिए, ताकि ये लोग अपने परिवार की रोजीरोटी चला सके।

बंसल ने कहा कि मुख्यमंत्री की हमेशा सोच रही है कि गरीब लोगों का कल्याण हो और इस दिशा में उन्होंने अनेकों कल्याणकारी स्कीमें चलाई गईं हैं।

उन्होंने मुख्यमंत्री की ओर से सब्जियों व फलों पर लगने वाली दो प्रतिशत मार्केट फीस हटाने की घोषणा का भी स्वागत किया है।

इस अवसर पर विधायक के साथ ग्रेटर पंचकूला विधानसभा को-ऑर्डिनेशन कमेटी के शहरी जोन के प्रधान मुकेश मेंहदीरत्ता, गुरप्रीत बेदी सहित अन्य लोग भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें