फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जानिए, कैसे चुना जाएगा चंडीगढ़ का मेयर

Sat, 28 Dec 2013 09:52 PM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
एक जनवरी को होने वाले चुनाव में मेयर कैसे चुना जाएगा, ये जानना काफी दिलचस्प होगा। मेयर का चुनाव करने के लिए कुल 36 वोटे हैं।
विज्ञापन


इनमें जनता द्वारा चुने गए 26 पार्षद और 9 मनोनीत पार्षद हैं, जबकि एक वोट शहर के सांसद का होता है।

कांग्रेस के पास सांसद पवन कुमार बंसल को मिलाकर कुल 13 अपने वोट हैं, जबकि भाजपा-अकाली दल के पास 11 वोट हैं। दो वोट बसपा के हैं, जबकि एक निर्दलीय वोट है।

ऐसे में यदि बसपा और निर्दलीय वोट भाजपा को जाते हैं तो भी दोनों पार्टियों के पास बहुमत नहीं होगा। ऐसे में 9 मनोनीत पार्षदों का वोट ही मेयर तय करेगा।  

मेयर चुनाव के लिए कांग्रेस के हरफूलचंद कल्याण और भाजपा की राजिंदर कौर रत्तू में मुकाबला होगा। कल्याण इस समय वार्ड नंबर-13 और रत्तू वार्ड नंबर-24 से पार्षद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


शनिवार को नामांकन भरने से कुछ समय पहले ही कांग्रेस ने अपने पत्ते खोले। हालांकि, कांग्रेस ने एक रात पहले ही उम्मीदवार तय कर लिए थे।

कांग्रेस की ओर से सतप्रकाश अग्रवाल को सीनियर डिप्टी मेयर और शीला देवी को डिप्टी मेयर के लिए उम्मीदवार घोषित किया।

वहीं, भाजपा की ओर से हीरा नेगी को सीनियर डिप्टी मेयर और दिवेश मौदगिल को डिप्टी मेयर का टिकट दिया गया।

हरफूलचंद कल्याण पिछले दो सालों से लगातार पार्षद चुनते आए हैं और वह एक बार सीनियर डिप्टी मेयर और एक बार डिप्टी मेयर भी रह चुके हैं। वहीं रत्तू पहली बार पार्षद चुनी गई थीं।

अनुभव के लिहाज से कल्याण के मेयर बनने की संभावनाएं अधिक हैं। इससे पहले भी छह सालों से लगातार कांग्रेसी उम्मीदवार ही मेयर बनता आ रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें