फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के सरकारी स्कूलों में 23 मई से अवकाश

Thu, 19 May 2016 07:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/चंडीगढ़
विज्ञापन
School
विज्ञापन
हरियाणा के शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने बताया कि तापमान में अप्रत्याशित इजाफे के कारण तपिश और गर्मी बढ़ने की वजह से  प्रदेश के सभी सरकारी स्कूलों में 23 मई से 25 जून तक अवकाश घोषित कर दिया गया है।
विज्ञापन


मौसम विभाग की ओर से हरियाणा समेत सात राज्यों में तेज गर्मी के कारण अलर्ट घोषित कर दिया गया है, जिसे देखते हुए प्रदेश सरकार की ओर से यह फैसला लिया गया है।

वीरवार को  पत्रकारों से बातचीत में शिक्षा मंत्री ने बताया कि आम तौर पर हर वर्ष एक से 30 जून तक ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किया जाता है, लेकिन इस बार 23 मई से 25 जून छुट्टी का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन


उन्होंने प्राइवेट स्कूलों के संचालकों से भी आग्रह किया कि वे भी अपने स्कूलों के विद्यार्थियों के हित में कोई सकारात्मक कदम उठाएं। इस मौके पर शिक्षा विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव, पीके दास उपस्थित थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें