पंजाब-हरियाणा और चंडीगढ़ में लोगों को प्रचंड गर्मी से गुरुवार को राहत मिली। यहां अधिकतम तापमान गुरुवार को सामान्य से नीचे चला गया। मौसम विभाग ने कहा कि हरियाणा के नारनौल में तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। हालांकि ये मौसम से दो डिग्री कम है।
अंबाला में अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं हिसार में अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। करनाल में भी पारा सामान्य से दो डिग्री कम 36.8 डिग्री तक पहुंचा।
मौसम विभाग के मुताबिक पंजाब के अमृतसर में भारी बारिश से अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री नीचे चला गया। यहां तापमान 36.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज रिकॉर्ड किया गया। लुधियाना में भी तेज बारिश ने दस्तक दी। पटियाला में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री रहा। राजधानी चंडीगढ़ में अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।