मैक्स लाइफ इंश्योरेंस ने ई-कॉमर्स क्षेत्र में अपने प्रवेश की घोषणा की है। ई-कॉमर्स यात्रा में पहले कदम के रूप में कंपनी ने ‘मैक्स लाइफ ऑनलाइन टर्म प्लान‘ लॉन्च करने का ऐलान किया।
यह अनोखी योजना तीन विभिन्न मृत्युलाभ विकल्पों के जरिये व्यापक सुरक्षा उपलब्ध कराने के लिये तैयार की गयी है। तीन विकल्पों में करमुक्त ‘लेवल‘ अथवा ‘बढ़ती‘ मासिक आय के अतिरिक्त वन टाइम सम एश्योर्ड है।
मैक्स लाइफ इंश्योरेंस के राजेश सूद ने कहा कि मैक्स लाइफ ऑनलाइन प्लान की उत्पत्ति ग्राहकों की आवश्यकताओं को देखते हुए हुई है जो खरीदारी की आसान प्रक्रिया पर ध्यान केंद्रित करते हैं।