मैंनू पंजाब च आके बहुत खुशी महसूस हो रही है। पंजाब अविश्वसनीय भारत का महान केंद्र और निसंदेह बहादुरों की सरजमीं है, जहां हर पुरुष व महिला में एक सामान बहादुरी और साहस निवास करते हैं। मैं पंजाब की संस्कृति की महान प्रशंसक हूं। पंजाब में आर्थिक अवसरों की कोई कमी नहीं है।
सोमवार को एलपीयू पहुंची रिपब्लिक ऑफ मॉरीशस की राष्ट्रपति डॉ. अमीना गुरीब फाकीम ने इन बातों का प्रगटावा किया। वह लवली प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी की दो चरणों में संपन्न हुई 7वें दीक्षांत समारोह की अध्यक्षता करने पहुंची थी। इस दौरान उन्होंने यूनिवर्सिटी अकादमिक प्रोग्रामों में सफल हुए पीएचडी और प्रथम आए विद्यार्थियों को सम्मानित किया।
समारोह के दौरान डिस्टेंस एजुकेशन के 15000 से अधिक विद्यार्थियों, जिन्होंने जून 2016 की परीक्षाओं में सफलता प्राप्त की है, को पोस्ट ग्रेजुएट, ग्रेजुएट डिग्रियां और डिप्लोमा प्राप्त किए गए। इस दौरान एलपीयू की ओर से डॉ. अमीना गुरीब फाकीम को यूनिवर्सिटी की मानद डाक्टर ऑफ लेटर्स डिग्री से सम्मानित किया गया। डॉ. अमीना को यह मानद डिग्री उनके द्वारा साइंस, टेक्नोलॉजी की बढ़ोतरी और समाज के प्रति की सेवाओं के मद्दे नजर भेंट की गई।
सभी को सत श्री अकाल बुलाकर की शुरूआत
मॉरीशस की राष्ट्रपति अमीना गुरीब
डॉ. अमीना ने अपने भाषण की शुरुआत सभी को सत श्री अकाल बुलाकर की। सबसे पहले उन्होंने कानपुर रेल हादसे के दौरान मारे गए लोगों के परिजनों से संवेदना व्यक्त की। इसके बाद उन्होंने विद्यार्थियों को सलाह देते हुए कहा कि एलपीयू से प्राप्त शिक्षा की ओर से विश्व में महान बदलाव लाएं। एक वैज्ञानिक के तौर पर मैं यह कहते उत्साहित हूं कि एलपीयू ने रिसर्च, आविष्कार, रचनात्मकता व विकास पर जोर दिया है।
उन्होंने कहा कि एलपीयू शिक्षा का बड़ा केंद्र है और इसमें सर्वश्रेष्ठ बनने के सभी गुण मौजूद हैं। ज्ञान तभी प्रभावी होता है, अगर इसका सदुपयोग हो और यह नवीनता और विकास की ओर ले जाता है। अपनी जिंदगी के हर क्षेत्र में इसका सदुपयोग करो और अपने माता-पिता, पंजाब व मातृभूमि को गौरवान्वित करो।
इस अवसर पर लवली ग्रुप के चेयरमैन रमेश मित्तल, वाइस चेयरमैन नरेश मित्तल, एलपीयू के चांसलर अशोक मित्तल, प्रो. चांसलर रश्मि मित्तल, वाइस चांसलर प्रो. डॉ. रमेश कंवर और डायरेक्टर जनरल इंजी एचआर सिंगला भी मौजूद थे।