पंजाब पुलिस के अधिकारियों का कहना है कि इस बात की जांच चल रही है कि इसके पीछे सट्टेबाजी का गिरोह तो नहीं जुड़ा हुआ। उधर बीसीसीआई का कहना है कि वह मामले पर निगाह बनाए हुए है। बोर्ड यह जानना चाहता है कि इसमें कौन-कौन शामिल हैं। बीसीसीआई की भ्रष्टाचार निरोधक इकाई के प्रमुख अजीत सिंह ने कहा कि हमारी जांच प्रक्रिया जारी है। जब हमें इसमें शामिल लोगों के बारे में जानकारी मिलेगी तो हम अपने डाटाबेस को अपडेट करेंगे।
फरमानः पालतू कुत्ते ने चंडीगढ़ में खुले में शौच किया तो लगेगा जुर्माना, रजिस्ट्रेशन का नया नियम
श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड ने पल्ला झाड़ा
श्रीलंका क्रिकेट ने कहा कि न तो एसएलसी और न ही उसके सहयोगियों की इस बारे में कोई भागीदारी और जानकारी है। कई वेबसाइट पर 29 जून को एक स्कोरबोर्ड चला था कि युवा प्रीमियर लीग टी-20 बादुला स्टेडियम में हुआ, लेकिन हम स्पष्ट कर देना चाहते हैं कि श्रीलंका में ऐसा कोई मैच नहीं हुआ। श्रीलंका में यूवा प्रांतीय क्रिकेट संघ के सहायक सचिव भागीरधन बालाचंद्रन ने कहा कि कहा, ‘हमारे संघ ने ऐसे किसी टूर्नामेंट को मंजूरी नहीं दी और न ही इसे आयोजित किया।
यदि यह बीसीसीआई की मान्यता प्राप्त लीग होती या खिलाड़ियों की भागीदारी होती तो हम उनके खिलाफ कदम उठाते। यदि यह सट्टेबाजी के उद्देश्य के लिए किया गया है तो यह आपराधिक श्रेणी में आता है और इस पर पुलिस कार्रवाई करेगी, हम नहीं।
- अजीत सिंह, बीसीसीआई की भ्रष्टाचार रोधी इकाई (एसीयू) के प्रमुख