फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: गोस्वामी तुलसी दास जयंती पर मास पारायण पाठ संपन्न

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-19 के श्री कौशलेंद्र सीता राम मंदिर में एक महीने से चल रहा रामचरित मानस पाठ वीरवार को संपन्न हो गया। मंदिर कमेटी के महासचिव सुरेंद्र खत्री ने बताया कि मंदिर में मास पारायण पाठ चल रहा था। कुछ लोग अपने-अपने घरों में भी कर रहे थे। आज सभी लोग मंदिर में आए और 30वां मास पारायण पाठ किया। उन्होंने कहा कि यह पाठ 2 जुलाई से शुरू हुआ था। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचे और खीर और मालपुआ का प्रसाद वितरण हुआ।
विज्ञापन

हम सदा गोस्वामी तुलसीदासजी के ऋणी रहेगे : आचार्य ईश्वर चंद्र शास्त्री
भारतवर्ष हमेशा से साधु, संतों, फकीरों की भूमि रही है। समय-समय पर अनेक संत हमारा कल्याण करने के लिए इस भूमि पर प्रकट होते रहते हैं। गोस्वामी तुलसीदास जी उच्च कोटि के संत और महाकवि थे। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी को गोस्वामी जी का जन्म, उत्तर प्रदेश के राजपुर गांव में हुआ था। यह बात सेक्टर-28 के श्री खेड़ा शिव मंदिर में शिव महापुराण कथा में आचार्य ईश्वर चंद्र शास्त्री ने स्वामी तुलसीदास की जयंती की बधाई दी। उन्होंने गोस्वामी तुलसी दास की जीवनी पर प्रकाश डाला और कहा कि तुलसीदास क्रांतिकारी कवि थे। अनेक प्रकार की सामाजिक बुराइयां पनपने लगी थी, जिनका विरोध उन्होंने अपने दिव्य ग्रंथों व कविताओं के माध्यम से किया। श्रीरामचरितमानस उनका रचित एक ऐसा ग्रंथ है जिसमें सारे वेद, पुराण, शास्त्र आदि का समन्वय है। श्री हनुमानजी की कृपा से उन्हें राम जी के दर्शन, चित्रकूट में हुए थे। गोस्वामी तुलसीदास द्वारा रचित श्री हनुमान चालीसा बहुत ही सुंदर स्तुति है। घर-घर में गाई जाती है। ऐसे दिव्य संत के हम सदा ऋणी रहेंगे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें