चंडीगढ़। शूटिंग रेंज 25 में आयोजित चंडीगढ़ स्टेट शूटिंग चैंपियनशिप के पांचवें दिन खिलाड़ी सटीक निशाना लगाते हुए अपने-अपने इवेंट में शीर्ष पोजीशन पर पहुंचे। वीरवार को खेले गए 10 मीटर पिस्टल जूनियर पुरुष वर्ग में मोहम्मद जमील 400 में 374 का स्कोर लेकर शीर्ष पर पहुंचे। 50 मीटर राइफल प्रोन पुरुष चैंपियनशिप इवेंट में देवेंदू शर्मा 600 में 576 स्कोर के साथ पहले पायदान पर, 50 मीटर राइफल प्रोन चैंपियनशिप महिला वर्ग मे गीत अरोड़ा 600 में 576 के स्कोर के साथ शीर्ष पर, 25 मीटर स्पोर्ट्स पिस्टल पुरुष एकल वर्ग मे प्रिंस 600 में 284 अंक लेकर टॉप पोजीशन, 20 मीटर पिस्टल आईएसएसएफ इवेंट में उनीश होलिंदर 600 में 576 अंक लेकर, 25 मीटर फायर पिस्टल पुरुष वर्ग शहजाद सिंह औलख 300 में 277 अंक लेकर टॉप पोजीशन तक पहुंच गए।