फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साहस की तस्वीर: शहीद कर्नल मनप्रीत को बेटे कबीर ने सेना की वर्दी में किया सलाम, मासूम को देख नम हुईं आंखें

Fri, 15 Sep 2023 03:27 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

अंतिम विदाई से पहलि कर्नल मनप्रीत के चार साल के बेटे कबीर ने जब अपने पिता को सेल्यूट किया तो पूरा गांव सिसक उठा। कबीर ने सेना की वर्दी पहनी थी और बहुत ही गमगीन दिख रहा था। आसपास लोगों की भीड़ थी।
विज्ञापन
कर्नल मनप्रीत को सेल्यूट करता बेटा। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मोहाली के कर्नल मनप्रीत सिंह अनंतनाग में आतंकियों से मुकाबला करते हुए शहीद हो गए। देश के लिए अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले इस महान सपूत का शुक्रवार को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। लोगों ने शहीद कर्नल मनप्रीत अमर रहे के नारे लगाए और नम आंखों से उन्हें विदाई दी। 
विज्ञापन




यह भी पढ़ें: एक थे कर्नल मनप्रीत: जिद, जज्बा और जुनून की मिसाल... सिख लाइट इन्फेंट्री में भर्ती का किस्सा जानते हैं आप
विज्ञापन


अंतिम विदाई से पहलि कर्नल मनप्रीत के चार साल के बेटे कबीर ने जब अपने पिता को सेल्यूट किया तो पूरा गांव सिसक उठा। कबीर ने सेना की वर्दी पहनी थी और बहुत ही गमगीन दिख रहा था। आसपास लोगों की भीड़ थी। वह कभी मां की गोदी में चढ़ा तो कभी दादी के कंधे पर बैठ गया। शहीद कर्नल के शव के साथ आए सैन्य कर्मियों ने कबीर को दुलार किया और उससे बात की। 
 
Trending Videos
विज्ञापन

पिता की शहादत के बाद भी गया था स्कूल
कर्नल मनप्रीत के बलिदान की खबर गुरुवार सुबह घरवालों ने उनकी पत्नी जगमीत कौर को दी थी। खबर सुनते ही लगा जैसे उनकी पूरी दुनिया उजड़ गई। देश की रक्षा के लिए अपना सुहाग कुर्बान करने वालीं जगमीत की आंखें भर आईं लेकिन खुद को जैसे-तैसे संभाला और चार साल के बेटे कबीर को रोज की तरह तैयार कर स्कूल भेजा। कबीर को भनक तक नहीं लगी कि उसके पिता अब इस दुनिया में नहीं हैं। 



कर्नल मनप्रीत सिंह की पत्नी जगमीत कौर मोरनी में शिक्षिका हैं। वह सात साल के बेटे कबीर और ढाई साल की बेटी वाणी के साथ पंचकूला के सेक्टर-26 में रहती हैं। कर्नल मनप्रीत की ससुराल भी पंचकूला में ही है। मनप्रीत वर्ष 2003 में सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल बने थे। वर्ष 2005 में उन्हें कर्नल के पद पर पदोन्नत किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें