फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्शल आर्ट के खिलाड़ियों ने दिखाया दम, रजत और तीन कांस्य पदक किए अपने नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। एमराल्ड मार्शल आर्ट के होनहार खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय मंच पर बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए रजत पदक व तीन कांस्य पदक लाकर देश नाम रोशन किया है। लॉकडाउन और कोविड-19 में घर पर होने के बावजूद खिलाड़ियों ने अंतर्राष्ट्रीय मंच पर भारत का प्रतिनिधित्व किया।
विज्ञापन

एमराल्ड मार्शल आर्ट अकादमी के कोच मास्टर शिव राज घर्ती ने बताया कि यूएसए द्वारा लॉकडाउन कोविड-19 के चलते ऑनलाइन ताइक्वांडो चैंपियनशिप-2020 का आयोजन किया गया था। इसमें एमराल्ड मार्शल आर्ट के खिलाड़ी तारुषि गौड़, अचिंत्य गुप्ता, विवान गुप्ता, दक्ष पंवार और लक्ष्य धीमान के साथ कोच मास्टर शिव राज घर्ती ने इस ऑनलाइन चैंपियनशिप में उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। इन खिलाड़ियों में अचिंत्य गुप्ता ने रजत जबकि तारुषि गौड़, विवान गुप्ता और दक्ष पंवार ने कांस्य पदक पर कब्जा किया। इस चैंपियनशिप में भारत सहित यूके, मलेशिया, ऑस्ट्रेलिया, पाकिस्तान, नेपाल, इथोपिया, श्रीलंका, फिलीपिंस व अन्य देशों ने भाग लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें