फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 फेरे लेने से पहले 35 दुल्हनें हो गईं गायब, अब पता चली ये सच्चाई

Fri, 29 Dec 2017 09:36 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, खरखौदा(हरियाणा)
विज्ञापन
शादी के नाम पर ठगी
विज्ञापन
सात फेरे लेने से पहले ही 35 दूल्हों की दुल्हनें गायब हो गईं। जांच पड़ताल के बाद जो सच सामने आया, जानकर सभी के पैरों तले से जमीन खिसक गई। मामला हरियाणा के खरखौदा का है। शादी के लिए रिश्ता जुड़वाने और दुल्हन दिलवाने के नाम पर लाखों की ठगी का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


करीब 35 लोगों ने दुल्हन दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये ठगने की शिकायत की है। सोनीपत सहित रोहतक और झज्जर के विभिन्न गांवों और कस्बों के लोग बुधवार को खरखौदा थाना पहुंचे। आरोपी महिला ने शादी की उम्र लांघ चुके लोगों को शिकार बनाया।

मामले का खुलासा तब हुआ जब सभी दूल्हे अपनी दुल्हनों के साथ सात फेरे लेने के लिए शादी स्थल पहुंचे। वहां दुल्हन न पाकर दूल्हे और परिजन भड़क गए और पैसे लेने वाली एक महिला को पकड़कर थाने ले गए। इसके बाद थाने में काफी देर तक ड्रामा चलता रहा। अपने साथ हुए खिलवाड़ को एक दूल्हे का पिता बर्दाश्त नहीं कर पाया और थाने में ही बेसुध हो गया।
विज्ञापन

बिचौलिया बनी महिला के घर काटा बवाल

शादी के नाम पर ठगी
थाने में पहुंचे लोगों ने आरोप लगाया कि खरखौदा निवासी सुशीला ने रिश्तेदार के साथ मिलकर उनकी शादी तय कराई थी। 35 लोगों से शादी कराने के नाम पर 45 से 50 हजार रुपये लिए थे। महिला के साथ मोनू नाम का युवक भी रहता था। रकम लेते समय वायदा हुआ था कि 27 दिसंबर को खरखौदा से ही दुल्हन दिलाई जाएंगी।

पहले से तय शादी के दिन बुधवार को लोग अपने लड़कों के लिए दुल्हन लेने महिला के घर पहुंचे। महिला ने कहा कि जिसको दुल्हन लेकर आनी थी उसका फोन बंद आ रहा है। इसके बाद लोग भड़क गए और उसे पकड़कर थाने ले गए। शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

तीन जिलों के व्यक्तियों से ठगी
पीड़ितों में सोनीपत के साथ रोहतक व झज्जर के युवक व व्यक्ति शामिल हैं। महिला ने ऐसे 35 युवकों से करीब 15 से 17 लाख तक ले रखे थे। इन्हें बुधवार को दुल्हन दिए जाने की बात कही थी। वहीं, जब लोग महिला को थाने लेकर पहुंचे तो महिला ने बताया कि उसने नरेला के लामपुर की रहने वाली अपनी रिश्तेदार को पैसे दे रखे हैं। उसने ही युवकों की शादी कराए जाने की बात कही थी।
विज्ञापन

उम्रदराज लोगों से की गई ठगी

marriage fraud - फोटो : प्रतीकात्मक तस्वीर
महिला के झांसे में आए ज्यादातर लोग उम्रदराज हैं। शादी की उम्र लांघ चुके युवक उनके निशाने पर थे। महिला ने कहा था कि 30 से 35 की उम्र के युवक की शादी के लिए 45 हजार और 40 की उम्र पार कर चुके व्यक्ति की शादी के लिए 50 हजार रुपये लगेंगे। उन्होंने सुशीला को बिचौलियां बनाकर पैसे लामपुर, नरेला निवासी अनीता को दिए थे।

सुशीला का लामपुर में मायका है, जहां उनके पड़ोस की अनीता ने उससे कहा कि वह उम्रदराज युवकों की शादी करा सकती है। इसके लिए उसे कमीशन देने की बात कही गई थी। आरोप है कि अनीता ने मंगलवार शाम एक-दो पीड़ित से बात करते हुए कहा था कि उसे हार्ट अटैक हो गया है, जिसके बाद उसने फोन बंद कर दिया।

सितंबर में शुरू हुआ ऐंठने का खेल
थाने पहुंचे लोगों ने बताया कि उनके साथ ठगी की शुरुआत सितंबर में हो गई थी। सुशीला ने लोगों से संपर्क साधकर लड़कों की शादी कराने की बात कहना शुरू कर दिया था। साथ ही सभी को दिसंबर में दुल्हन दिलाने का सपना दिखाया गया था।

शादी के नाम पर लाखों की ठगी किए जाने की शिकायत मिली है। शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
- वजीर सिंह, थाना प्रभारी, खरखौदा
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें