फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालातों में शादीशुदा युवक का शव बरामद

Fri, 23 May 2014 08:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अंबाला सिटी
विज्ञापन
विज्ञापन
सिटी के गांव कोंकपुर में शुक्रवार सुबह तालाब से एक व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद हुआ है। व्यक्ति कोंकपुर गांव ही रहने वाला है। वहीं घटनास्थल पर काफी संख्या में लोगों का जमावड़ा लग गया।
विज्ञापन


इस दौरान मौके पर सदर पुलिस सूचना पाकर पहुंची और शव को तालाब से निकलाकर शहर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रख दिया गया है।

थाना सदर सब इंस्पेक्टर गुलजार सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह गांव कोंकपुर तालाब में किसी ने शव को तालाब में  देखा तो इसकी सूचना गांव के सरपंच को दी।

वहीं गांव सरपंच ने पुलिस को फोन पर इसकी सूचना दी। शव गांव कोंकपुर के संदीप (25) का है। जो पिछले दो दिनों से घर से लापता था।

उन्होंने बताया कि मृतक व्यक्ति शादीशुदा था और मेहनत-मजदूरी करता था। लेकिन पिछले कुछ दिनों से मानसिक तौर पर परेशान चल रहा था।

मौके पर पहुंच पुलिस ने शव को तालाब से निकालकर सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रख दिया है। पुलिस आगामी कार्रवाई में जुटी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें