फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खन्ना में विवाहित प्रेमी-प्रेमिका ने निगला जहर, दोनों की मौत, पीछे छोड़ गए तीन-तीन बच्चे

Mon, 29 Jun 2020 11:42 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, खन्ना (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

गांव मोहनपुर में स्कूल के पास विवाहित प्रेमी जोड़े ने जहरील पदार्थ का सेवन कर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलने पर थाना सदर एसएचओ जसपाल सिंह ने टीम के साथ पहुंचकर शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेजा है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रविंदर नाथ सिंह (37) निवासी गुरु हरकृष्ण नगर मलेरकोटला रोड खन्ना का एक गांव में रहने वाली विवाहिता से प्रेम संबंध चल रहा था।

विज्ञापन


एक वर्ष पहले जब दोनों के प्रेम संबंधों के बारे में घरवालों को पता चला तो दोनों परिवारों में काफी घमासान मचा था। तब शहर के एक पार्षद ने दोनों पक्षों में समझौता करवा दिया था। दोनों के दो-दो लड़कियां और एक-एक लड़का है। रविंदर नाथ ठेके पर जमीन लेकर खेतीबाड़ी करता था और प्रेमिका गृहिणी थी। 

सोमवार को दोनों गांव मोहनपुर में स्कूल के पास पहुंचे और जहरीला पदार्थ का सेवन कर लिया। इसके बाद रविंदर ने अपनी पत्नी को फोन के माध्यम से जानकारी दी। थाना सदर के एसएचओ जसपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने परिवार वालों के कहने के अनुसार धारा 174 के अधीन कार्रवाई की है। शव पोस्टमार्टम को भेजे गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें