फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: अमेरिकी एनआरआई बनकर रचाई शादी, दुष्कर्म और 75 लाख की ठगी में उम्रकैद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

चंडीगढ़। मैट्रिमोनियल साइट पर खुद को अमीर अमेरिकी एनआरआई और अविवाहित बताकर चंडीगढ़ की युवती से शादी करने, दुष्कर्म करने और 75 लाख रुपये की ठगी के मामले में विशेष अदालत ने जालंधर के ग्रीन एवेन्यू निवासी जगजीत सिंह को उम्रकैद की सजा सुनाई है। अदालत ने दोषी पर 1.15 लाख रुपये का जुर्माना भी लगाया है। मामले में नामजद पांच आरोपियों में से चार को सबूतों के अभाव में बरी कर दिया गया।
पीड़ित परिवार के वकील के अनुसार जून 2022 में जगजीत ने खुद को अमेरिका का बड़ा ट्रांसपोर्ट कारोबारी, करोड़ों की संपत्ति का मालिक और कुंवारा बताकर युवती से शादी की थी। शादी में जिन लोगों को उसने अपने मामा-मामी और करीबी रिश्तेदार बताया था, वे बाद में किराये पर बुलाए गए निकले। शादी के बाद आरोपी ने पीड़िता के परिवार पर दबाव बनाकर 75 लाख रुपये ऐंठ लिए। शक होने पर युवती ने अलमारी में रखे उसके बैग की तलाशी ली। दस्तावेजों से खुलासा हुआ कि जगजीत पहले से शादीशुदा है, उसकी एक बेटी भी है और वह अपने माता-पिता की मौत की झूठी कहानी सुनाकर भरोसा जीतता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

बॉक्स
ट्रैवल एजेंट था, अमेरिका से हो चुका था डिपोर्ट
पुलिस जांच में सामने आया कि जगजीत पहले ट्रैवल एजेंट था और कुछ वर्ष पहले अमेरिका से भारत डिपोर्ट किया जा चुका था। वह विदेश भेजने और शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी करता था। वर्ष 2017 में दिल्ली पुलिस के सहयोग से उसे इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया गया था। उसके खिलाफ जालंधर और कपूरथला में पहले से तीन आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें