फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सवा महीने बाद 15 से खुलेगी कुंवारों की किस्मत

Sun, 13 Apr 2014 01:20 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पानीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
चैत्र शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 15 अप्रैल, सोमवार के साथ ही शहनाइयां बजनी शुरू हो जाएंगी। इसके साथ ही शादी के लिए करीब सवा महीने से शुभ मुहूर्त शुरू होने का लोगों का इंतजार भी खत्म हो जाएगा।
विज्ञापन


 जैसे-जैसे शादी के लिए शुभ मुहूर्त की तारीख पास आ रही है, वैसे ही विवाह बंधन में बंधने वाले जोड़ों और परिवारों ने भी अपनी तैयारियां जोर शोर से शुरू कर दी है।  

धर्म शास्त्रियों की माने तो चैत्र मास का समय शादी ब्याह के लिए शुभ नहीं माना जाता। श्री गंगाधाम मंदिर के प्रमुख निरंजन पाराशर ने बताया कि चैत्र माह का महीना शादी के लिए ही नहीं बल्कि कई अन्य कार्यों के लिए भी शुभ नहीं रहता। उन्होंने बताया कि शुभ मुहूर्तों में की गई शादी प्रभु की कृपा से सुखमय रहती है।
विज्ञापन


वैसे तो दांपत्य जीवन में कई तरह की परेशानियां आ जाती है, परेशानी किसी भी समय मेें की गई शादी मेें आने की आशंका रहती है, लेकिन संकट के समय में प्रभु कृपा जरूरी है।

यह रहेंगे शुभ मुहूर्त
शादी के शुभ मुहूर्त 15 अप्रैल, 16, 18, 20, 24, 25, 26 और 30 अप्रैल होंगे और सगाई के लिए मुहूर्त 15 और 24  अप्रैल है। नया वाहन खरीदने के लिए मुहूर्त 15, 19, 27 और 29 अप्रैल, खरीदारारी व बड़े लेन देन के लिए 25, 27, 29, 28 अप्रैल विशेष है। गृह प्रवेश 19 और 20 अप्रैल को करना शुभ माना है।

सवा महीने से था मुहूर्त शुरू होने का इंतजार
ज्यादातर लोगों की मान्यता होती है कि वे शुभ मुहूर्त के काम शुरू  करें। ऐसे लोगों को अपने कई कार्यों को शुरू करने लिए मुहूर्त का ही इंतजार करना पड़ता है। पंडित निरंजन पाराशर ने बताया कि वैसे तो भगवान अपने भक्तों पर हमेशा ही अपनी कृपा दृष्टि रखते हैं, लेकिन भगवान के दिन ज्यादा लाभकारी होते हैं।

तैयारियों के अंतिम रूप में जुटे
जैसे-जैसे मुहूर्त का समय नजदीक आ रहा है, वैसे ही शादी वाले घर तैयारियों को अंमित रूप देने में जुट गए हैं। जिन घरों में शादी या अन्य शुभ कार्य के लिए 15 अप्रैल मुहूर्त उनकी भागदौड़ ज्यादा है। कोई भी शादी वाला परिवार अपनी तरफ से हल्की सी भी चूक नहीं छोड़ना चाहता।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें