फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केपीएल हारमनी कप का आगाज

Sun, 13 Apr 2014 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,पंचकूला
विज्ञापन
विज्ञापन
सेक्टर तीन स्थित ताऊ देवीलाल क्रिकेट स्टेडियम में केपीएल हारमोनी कप 2014 का आयोजन किया जा रहा हैं। इसमें आठ (चंडीगढ़, दिल्ली, नोएडा, फीदाबाद, गुड़गांव, जम्मू, गाजियाबाद और जयपुर) की टीमें हिस्सा ले रही हैं। शनिवार को लीग क्रिकेेट चैंपियनशिप के पहले दिन खेले गए पहले मुकाबले में हरमुख क्रिकेट क्लब चंडीगढ़ ने गुड़गांव की टीम को 33 रनों से हराया।
विज्ञापन


पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 14 ओवर में चार विकेट पर 152 रनों की पारी खेली। वहीं, दूसरी टीम ने 15 ओवर में 7 विकेट पर 115 रनों रन बनाकर ही सिमट गई। चैंपियनशिप की दूसरी पारी जम्मू और फरीदाबाद की टीमों के बीच खेला गया। फरीदाबाद की टीम  ने जम्मू को 80 रनों से हरा दिया। बल्लेबाजी करते हुए टीम ने 15 ओवर में 4 विकेट पर 162 रन बनाए। जबकि, जम्मू की टीम ने 13 ओवर में 82 रन बनाकर ऑल आउट हो गई। इस मौके पर जस्टिस राजीव नारायण रैना बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे थे। यह चैंपियनशिप हरमुख क्रिकेट क्लब चंडीगढ़ और कश्यप कश्मीर सभा गुड़गांव की ओर से आयोजित की जा रही हैं।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें