अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की ओर से चंडीगढ़ सेक्टर 30 स्थित महाराजा अग्रसेन भवन में आयोजित युवक-युवति परिचय सम्मेलन में भाग लेते बायोडाटा देने वाले प्रतिभागियों के परिवार व अन्य।
- फोटो : अमर उजाला
चंडीगढ़ में सेक्टर-30 के अग्रसेन भवन में अंतरराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन चंडीगढ़ ने अग्रवाल सभा के सहयोग से वैवाहिक वैश्य युवक-युवती परिचय सम्मेलन का आयोजन किया। पहली बार हुए इस महासम्मेलन में 18 शादियां तय हुईं। इन शादियों में दहेज का लेन देन नहीं होगा। कार्यक्रम में पंचकूला के विधायक ज्ञानचंद गुप्ता मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए। इस अवसर पर नगर निगम के ज्वाइंट कमिश्नर राजीव गुप्ता पार्षद देशराज गुप्ता विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित हुए।
महासम्मेलन में अध्यक्ष विनोद अग्रवाल ने बताया कि बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। मीडिया प्रभारी सुशील जैन ने बताया कि इसमें पंजाब, हरियाणा, हिमाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और दिल्ली से लोग शामिल होने पहुंचे। काफी संख्या में लोगों के जुटने के कारण अग्रसेन भवन का हॉल भरा हुआ था। इस अवसर पर संगठन की एक पुस्तिका का विमोचन किया गया। पुस्तिका में 350 लड़के लड़कियों के बायोडाटा भी हैं। ताकि विवाह के इच्छुक युवक युवती अपने लिए योग्य जीवन साथी की तलाश कर सकें।