फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी के बाद लड़की ने ससुरालियों को बताया वो सच, खुला रह गया मुंह

Fri, 06 Jan 2017 09:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रोहतक(हरियाणा)
विज्ञापन
शादी
विज्ञापन
7 फेरे होने के बाद लड़की ने अपने ससुराल वालों के सामने वो राज उजागर किया, जिसे जानकर उनका मुंह खुला रह गया। मामला हरियाणा के रोहतक का है। तिलक नगर में रहने वाले एक इंजीनियर की शादी के बाद लड़की का खुलासा सुनकर ससुराल वालों के होश उड़ गए।
विज्ञापन


लड़की पहले से ही शादीशुदा थी। उसकी एक बेटी भी है और पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का केस कोर्ट में विचाराधीन है। धोखे से शादी करने पर इंजीनियर की शिकायत पर लड़की और उसके परिजनों के पांच सदस्यों के खिलाफ सिविल लाइन थाना पुलिस में केस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

फोटो भी दिखाए और बेटी के बारे में भी बताया

शादी
पुलिस को दी शिकायत में युवक ने बताया वह दिल्ली में एक निजी कंपनी में इंजीनियर है। उसकी शादी 18 अप्रैल 2016 को दिल्ली की नरेला निवासी लड़की से हुई थी। शादी के बाद जब लड़की ससुराल पहुंची तो उसने पहले तो कई दिनों तक युवक से बात तक नहीं की। इसके बाद वह अपने घर चली गई।

जब वह दोबारा वापस आई तो उसने युवक को बताया कि उसकी यह दूसरी शादी है। युवती ने अपने पहले पति के साथ युवक को फोटो भी दिखाए। साथ ही कहा कि उसकी एक बेटी भी है। पूरे मामले का खुलासा होने के बाद युवती अपने घर आ गई। बाद में युवक ने शिकायत देकर केस दर्ज करवाया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें