फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मार्केट कमेटी ने तय किए सब्जियों के दाम

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। कर्फ्यू के दौरान लोगों के घरों पर पहुंचने वाली सब्जियों के वेंडर्स मनमाने रेट न वसूल सकें, इसके लिए पहली बार मार्केट कमेटी ने सब्जियों के फुटकर मूल्य तय किए हैं। इतना ही नहीं लोगों को इसकी जानकारी मिल सके, इसके लिए सब्जियों की सप्लाई करने वाली सीटीयू की बसों में रेट लिस्ट चस्पा भी की है।
विज्ञापन

बता दें कि कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए चंडीगढ़ में सोमवार आधी रात से कर्फ्यू लगने के बाद से यूटी प्रशासन घरों में खाद्य एवं रसद आपूर्ति किए जाने का दावा कर रहा है। इस काम के लिए प्रशासन ने कुछ वेंडर्स को मंजूरी दे रखी है। वहीं जिम्मेदार अफसरों की लापरवाही के कारण वेंडर्स लोगों से सब्जियों के मनमाने रेट वसूल रहे हैं।
ये हैं थोक और फुटकर रेट सब्जी थोक रेट फुटकर रेट
प्याज 20-25 35
टमाटर 25-30 60
लहसुन 90-95 100
गोभी 20-25 40
आलू 13-15 18
अधिक रेट नहीं वसूल पाएंगे वेंडर्स
वेंडर्स लोगों से अधिक रेट न वसूल पाएं, इसलिए यह व्यवस्था की गई है। कर्फ्यू ज्यादा दिन चलना है, इसलिए व्यवस्था बनाई जा रही है। जल्द ही व्यवस्था पूरी तरह से सुनियोजित हो जाएगी। -जरनैल सिंह, सचिव, मार्केट कमेटी, ग्रेन मार्केट
विज्ञापन

सब्जी क ी कालाबाजारी पर नहीं लग पाया अंकुश
मार्केट कमेटी ने थोक और फुटकर रेट तो तय कर दिए लेकिन निरंकुश वेंडर्स बाज नहीं आ रहे हैं। लापरवाही के कारण कर्फ्यू के चौथे दिन भी वेंडर्स ने लोगों से सब्जियों के मनमाने रेट वसूले। कुछ लोगों ने विरोध किया तो वेंडर्स ने कहा कि लेना हो तो नहीं तो दूसरे को लेने दो। लोगों ने मजबूरी में महंगे दामों पर सब्जियां खरीदीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें