फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ मैराथन का आयोजन: धावकों ने बढ़-चढ़ कर लिया भाग, 1.16 करोड़ रखी गई है इनामी राशि

Sun, 22 Nov 2026 09:16 AM IST
शाहिल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ में रविवार को मैराथन का आयोजन हुआ। इस मैराथन में हजारों धावकों ने भाग लिया। मैराथन का उद्देश्य शहर में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देना है। 
विज्ञापन
चंडीगढ़ में मैराथन का आयोजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ शहर में रविवार सुबह चंडीगढ़ मैराथन का आयोजन किया गया। इसमें हजारों धावकों ने पूरे जोश और उत्साह के साथ हिस्सा लिया। यूटी खेल विभाग की ओर से आयोजित इस बड़े खेल आयोजन में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे राष्ट्रीय स्तर के धावकों के साथ अंतरराष्ट्रीय एथलीट भी दौड़ते नजर आए।
विज्ञापन





 
Trending Videos

मैराथन में भाग लेते प्रतिभागी - फोटो : अमर उजाला
मैराथन का उद्देश्य शहर में खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ लोगों को फिटनेस के प्रति जागरूक करना है। आयोजन में धावकों को अपनी क्षमता दिखाने के लिए अलग-अलग दूरी की दौड़ में हिस्सा लेने का मौका मिला।
 

मैराथन में धावकों में दिखा उत्साह - फोटो : अमर उजाला
इसके तहत 42 किलोमीटर की फुल मैराथन, 21 किलोमीटर की हाफ मैराथन और 10 किलोमीटर की दौड़ के मुकाबले आयोजित किए गए। वहीं, पांच किलोमीटर की दौड़ में भी बड़ी संख्या में लोगों ने उत्साह के साथ भाग लिया।
 
विज्ञापन

21 किलोमीटर की मैराथन का विजेता धावक - फोटो : अमर उजाला
मैराथन का सबसे बड़ा आकर्षण 1.16 करोड़ रुपये की पुरस्कार राशि रही। विभिन्न श्रेणियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले धावकों को नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। आयोजन में करीब पांच हजार धावकों के शामिल होने की उम्मीद जताई गई है। इस दौरान शहर में फिटनेस और खेलों के प्रति लोगों का उत्साह देखने को मिला
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें