फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब के कई युवा क्रिकेटर इंडिया टीम में शामिल होंगे: सुनील जोशी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब में प्रतिभा की कोई कमी नही है इसी लिए आने वाले दिनों में पंजाब के कई युवा क्रिकेटर इंडिया टीम में शामिल होंगे। भारत के पूर्व क्रिकेटर व पंजाब किंग्स के स्पिन गेंदबाजी काेच सुनील जोशी ने मंगलवार को यह बात कही। वे सेक्टर-35 के एक निजी होटल में पंजाब स्ट्रीट प्रीमियर लीग (पीएसपीएल) के लांचिग के मौके पर जानकारी दे रहे थे।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पंजाब के तकरीबन 5 व 6 क्रिकेटर ऐसे है जो इंडिया टीम में खेलेगें। पंजाब स्ट्रीट प्रीमियर लीग शुरू होने से गांव-गांव से युवा क्रिकेट उभरकर सामने आएंगे। ऐसे में यदि पंजाब किंग्स को 3-4 प्लेयर भी मिल जाते है तो अच्छी बात क्या होगी। उन्होंने कहा कि इस लीग से जहां युवा खेल से जुड़ेंगे वही नशे से दूर होंगे। इससे पंजाब में खेल भावना उभरेगी और नशे पर कंट्रोल होगा। इसके लिए बच्चों के माता-पिता को भी आगे आना चाहिए।
फ्यूचर स्पोर्ट्स मैनेजमेंट की ओर से आयोजित इस लीग का उद्देश्य पंजाब के युवाओं को नशे को नकारने और खेल के माध्यम से एक स्वस्थ, अधिक अनुशासित जीवन अपनाने के लिए प्रेरित करना है।
विज्ञापन

लीग कमिश्नर योगराज सिंह ने कहा कि टेनिस बॉल क्रिकेट भारतीय गलियों की धड़कन है। यह सजगता, लचीलापन और सहज ज्ञान सिखाता है। इसकी प्रशंसा अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी भी करते हैं। हमें यकीन है कि पंजाब के युवा इस प्रारूप को खेलना पसंद करेंगे।
कुल आठ टीमें होंगी इस लीग में...
पंजाब स्ट्रीट प्रीमियर लीग (पीएसपीएल) में कुल 8 टीमें होंगी। प्रत्येक टीम में 20 खिलाड़ी होंगे। इसमें 14 पंजाब के और बाकी छह खिलाड़ी अन्य प्रांतों से लिए जाएंगे। पंजाब के हर जिले और भारत के प्रमुख शहरों में ट्रायल आयोजित किए जाएंगे। सभी मैचों का सीधा प्रसारण राष्ट्रीय खेल चैनलों पर किया जाएगा। खिलाड़ियों की नीलामी प्रणाली शुरू की जाएगी। जिसमें आधार मूल्य 25 हजार रुपये होगा। जिससे खिलाड़ियों को पहचान और वित्तीय प्रोत्साहन दोनों मिलेंगे।
विज्ञापन

पीएसपीएल टी-10 के निदेशक वीपी सिंह बाजवा ने कहा कि पीएसपीएल से हमारे युवाओं के लिए अनुशासन और खेल से जीवन बेहतर बनाने में मदद मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें