फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीयू में रोस्टर का पता नहीं

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब यूनिवर्सिटी में कई साल बाद भी रोस्टर को लागू नहीं किया गया। एससी, बीसी, एसटी वर्ग के कर्मचारियों को इसका लाभ नहीं मिला। नियमानुसार हर सातवीं पोस्ट इस वर्ग के खाते में आती है, लेकिन इसका लाभ नहीं दिया गया। यह व्यवस्था प्रमोशन में भी लागू नहीं है। कई बार इसकी मांग की गई लेकिन न तो इसको लेकर कोई फाइनल निर्णय हो रहा है और न ही रुकावट के कारण बताए जा रहे हैं। अब कर्मचारियों में आक्रोश है। वह कभी भी आंदोलन कर सकते हैं।
विज्ञापन

आरक्षित वर्ग के लिए पोस्ट भी आरक्षित होनी चाहिए। साथ ही प्रमोशन भी उसी के मुताबिक दिया जाना चाहिए। इसके लिए पीयू को रोस्टर बनाना था, जो दो बार बना भी लेकिन कमियां निकालकर उन्हें वापस लौटाया जा रहा है। हर साल कर्मचारी रोस्टर लागू करने की मांग करते हैं। आश्वासन मिलता है। वीसी ने भी इसके लिए कमेटी बनाई और बैठक करवाई लेकिन इसका भी निर्णय नहीं निकल पाया। जिम्मेदार लोग भी सो रहे हैं। अब कर्मचारी आंदोलन की रणनीति बना रहे हैं। सूत्रों का कहना है कि फरवरी माह में आंदोलन होगा। यह आंदोलन तब तक चलेगा जब तक रोस्टर लागू नहीं कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें