फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुट रहे पंजाबी: कॉन्ट्रैक्ट मैरिज कर विदेश जा रही युवतियां... फिर न पति का फोन उठाती न उन्हें बुलाती

Sat, 14 Oct 2023 08:55 AM IST
निवेदिता वर्मा अमित शर्मा,अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

दरअसल पंजाब के युवाओं का विदेश में सैटल होने का सपना काफी पुराना है लेकिन आईलेट्स की परीक्षा सास करना ज्यादातर युवाओं के बस की बात नहीं है। वह ऐसी जरूरतमंद घर की लड़की की तलाश में रहते हैं जो आईलेट्स पास कर पढ़ाई-लिखाई के लिए विदेश जाना चाहती हों।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के लड़कों के विदेश पहुंचकर सैटल होने के सपने का बाजा अब आईलेट्स पास कर मोटे बैंड हासिल करने वाली लड़कियां ही बजा रहीं हैं। विदेश धरती पर पहुंचते ही वह सात फेरों को भूल जाती हैं। वहां पर पति को बुलाना तो दूर उसका फोन तक नहीं उठाती हैं।

विज्ञापन


यह बात सुनने में हैरान करने वाली है, लेकिन रोज पंजाब में पति ऐसे ही धोखे का शिकार हो रहे हैं। मामला राज्य सरकार तक पहुंच गया है। रोजाना दो से तीन शिकायतें सरकार के पास पहुंच रही हैं। छह साल में 277 शिकायतें एनआरआई थानों में पहुंच चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: पंजाब पुलिस को बड़ी सफलता: लश्कर-ए-तैयबा के दो आतंकी गिरफ्तार, दो आईईडी-हैंड ग्रेनेड, डेटोनेटर-बैटरी बरामद
विज्ञापन


अब सरकार ने भी इस मामले का तोड़ निकालने की तैयारी शुरू कर दी है। जल्द ही इस मामले को केंद्र सरकार के समक्ष उठाया जाएगा। एनआरआई मंत्री कुलदीप सिंह धालीवाल का कहना है कि गत दो-तीन साल में लड़कियों की ठगी के मामले बढ़े हैं। राज्य सरकार मामले को लेकर गंभीर है। जल्द ही इस पर नकेल कसने के लिए रणनीति बनाई जाएगी।

विदेश में सैटल होने का सपना देखते हैं युवा
दरअसल पंजाब के युवाओं का विदेश में सेटल होने का सपना काफी पुराना है लेकिन आईलेट्स की परीक्षा पास करना ज्यादातर युवाओं के बस की बात नहीं है। वह ऐसी जरूरतमंद घर की लड़की की तलाश में रहते हैं जो आईलेट्स पास कर पढ़ाई-लिखाई के लिए विदेश जाना चाहती हों। लड़के के परिजन ऐसी लड़कियों से अपने बेटों की कॉन्ट्रैक्ट मैरिज कर देते हैं, साथ ही विदेशों में लड़की की पढ़ाई का लाखों रुपये खर्च भी उठाते हैं। यह बात पहले ही तय होती है कि लड़की के वहां पहुंचने के बाद वह अपने पति को स्पाउस वीजा पर विदेश बुलाएगी। हालांकि विदेशी धरती पर पहुंचते ही लड़की की नियत बदल जाती है। वह अपने लिए कोई नया साथी तलाश लेती हैं। ऐसे में युवा अपने ही देश में रह जाते हैं। इस तरह की ठगी का शिकार कई बड़े घरों के लोग भी हुए हैं।

जानकार मानते हैं कि इसके पीछे की भी कई वजह हैं। लड़कियां जब ज्यादा पढ़ी-लिखी होती हैं और लड़के उनके मुकाबले में उतने पढ़े-लिखे नहीं होते हैं तो उनका आपस में मेल नहीं होता है। आर्थिकता व सोशल इश्यू जैसे कई मुद्दे भी इसमें शामिल रहते हैं।

लुधियाना में आए सबसे ज्यादा केस
सूत्रों की माने तो साल 2017 से 2023 अब तक पंजाब के 15 एनआरआई थानों में 278 से अधिक शिकायतें आ चुकी हैं। हालांकि इनमें से कई केस तो एनआरआई थानों के प्रयास से निपट भी गए हैं। हालांकि आम थानों में इस तरह की दिक्कतें आ रही हैं। 

छह साल में लड़कियों की ठगी की 150 शिकायतें लुधियाना में आई हैं। मोगा एनआरआई थाने में 19, मोहाली में 16, बठिंडा में 15, अमृतसर में 13 और फिरोजपुर में 12 शिकायतें आई हैं। 2022 में सबसे अधिक 62 शिकायतें आई हैं। माहिरों की माने तो इन लड़कियों की वजह से कई घरों की जमीन से लेकर आदमी तक चले गए हैं।
विज्ञापन


केसों संबंधी विवरण
साल             शिकायतें आईं             दर्ज पुलिस केस

2017             27                         0
2018             50                         0
2019             31                         03
2020             30                         05
2021             40                         17
2022             62                         04
2023             37                         0


40 हजार विभिन्न मामलों की शिकायतें आईं
पंजाब में एनआरआई लोगों की दिक्कतों को दूर करने के लिए सरकार की तरफ से एनआरआई थाने गठित किए गए हैं। इस साल करीब 4000 विभिन्न तरह के मामलों से जुड़ी शिकायतें आई हैं जिनका निपटारा किया जा रहा है। कुल 40000 शिकायतें विभाग को मिली हैं। इनमें 36000 का निपटारा किया जा चुका है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें