रेलवे प्रशासन द्वारा बठिंडा स्टेशन पर नॉन इंटर लॉकिंग कार्य के चलते ब्लॉक लिया गया है। इस कारण कई रेलगाड़ियां प्रभावित रहेंगी और कुछ गाड़ियां रद्द भी की गई हैं। उत्तर-पश्चिमी रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अभय शर्मा के अनुसार बठिंडा स्टेशन पर नॉन इंटर लॉकिंग कार्य के चलते दिल्ली-अंबाला-हिसार-सूरतगढ़ रेलखंड पर ब्लॉक लिया गया है।
इसके चलते चार अप्रैल को कई रेलगाड़ियां रद्द रहेंगी। उन्होंने बताया कि गाड़ी संख्या 54044 हिसार-जींद चार अप्रैल के लिए रद्द कर दी गई है। इसके अलावा अंबाला-श्रीगंगानगर रूट की अप-डाउन की दोनों गाड़ियां भी चार अप्रैल के लिए रद्द की गई हैं। इनमें अधिकांश रेलगाड़ियां अप-डाउन की शामिल हैं।
ये हैं आंशिक रूप से रद्द ट्रेनें
गाड़ी नंबर - स्टेशन - प्रारंभिक स्टेशन से - रद्द की तिथि
54754 - श्रीगंगानगर-बठिंडा - अबोहर-बठिंडा - 4 अप्रैल
54553 - बठिंडा-श्रीगंगानगर - बठिंडा-अबोहर - 4 अप्रैल
54704 - जोधपुर-बठिंडा - हनुमानगढ़-बठिंडा - 3 अप्रैल
54701 - बठिंडा-जोधपुर - बठिंडा-हनुमानगढ़ - 4 अप्रैल
59712 - सूरतगढ़-बठिंडा - मंडी डबवाली-बठिंडा - 4 अप्रैल
59711 - बठिंडा-सूरतगढ़ - बठिंडा-मंडी डबवाली - 4 अप्रैल