फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यात्रीगढ़ ध्यान दें, चंडीगढ़ से चलने वाली कई ट्रेनों के रूट बदले

Wed, 22 Jun 2016 01:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़,इलाहाबाद
विज्ञापन
ट्रेन
विज्ञापन
सोनीपत स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते चंडीगढ़ और अंबाला से चलने वाली कई ट्रेनों का रूट बदला। रेलवे की ओर से अलग-अलग तिथियों में ट्रेनों का रूट बदलेगा। बदले हुए रूट की वजह से संबंधित ट्रेनें विलंब से भी चल सकती हैं। जिन ट्रेनों के रूट बदले गए हैं उसमें कालका मेल, मुरी, ऊंचाहार आदि ट्रेनें प्रमुख रूप से शामिल हैं।
विज्ञापन


उत्तर मध्य रेलवे के पीआरओ अमित मालवीय के मुताबिक हरियाणा के सोनीपत स्टेशन पर रेलवे द्वारा नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य शुरू किया जाना है। इस दौरान 23, 24, 26 एवं 27 जून को इलाहाबाद-जम्मू तवी स्पेशल परिवर्तित मार्ग नई दिल्ली-जाखल-धुरी-लुधियाना के रास्ते चलेगी। कालका मेल और चंडीगढ़-प्रयाग ऊंचाहार एक्सप्रेस एक जुलाई को खुर्जा-मेरठ सिटी-सहारनपुर-अंबाला कैंट होकर चलेगी।

इसी तरह दो जुलाई को प्रयाग-चंडीगढ़ ऊंचाहार एक्सप्रेस भी खुर्जा-मेरठ सिटी-सहारनपुर-अंबाला कैंट होकर एवं जम्मूतवी-टाटा नगर मुरी एक्सप्रेस, कालका मेल और चंडीगढ़-प्रयाग ऊंचाहार एक्सप्रेस का संचालन अंबाला कैंट-सहारनपुर-मेरठ सिटी-खुर्जा के रास्ते होगा। तीन जुलाई को भी मुरी एक्सप्रेस का संचालन अंबाला-मेरठ सिटी के रास्ते होगा। यह जानकारी ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें