फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिड टर्म परीक्षा में तीसरी से आठवीं तक के कई विद्यार्थी रहे अनुपस्थित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। हाल ही में हुई खत्म हुई मिड टर्म परीक्षा में तीसरी से आठवीं तक कॉलोनी और गांव के स्कूलों में हर कक्षा में तीन से चार बच्चे ऑनलाइन परीक्षा में अनुपस्थित रहे। बेशक सरकारी स्कूलों में सोमवार से सर्दियों का अवकाश शुरू हो गया है, स्कूलों को मिड टर्म परीक्षा का परिणाम भी 5 जनवरी तक देना है। इसलिए शिक्षक घर और कुछ स्कूलों में आकर परीक्षा परिणाम तैयार करवाने में लगे हैं।
विज्ञापन

स्कूल प्रमुखों से बातचीत में उन्होंने बताया कि 9वीं से 12वीं तक के लिए विभाग ने ऑफलाइन परीक्षा आयोजित करने के निर्देश दिए थे, इसके साथ ऑनलाइन का विकल्प भी दिया गया था। 9वीं से 12वीं तक के ज्यादातर बच्चों ने मिड टर्म परीक्षा स्कूलों में आकर दी। शिक्षकों ने इसके लिए बच्चों को प्रेरित भी किया था जिससे आगे बोर्ड की परीक्षा के लिए उनकी पेपर राइटिंग और स्पीड की तैयारी भी करवाई जा सके। वहीं तीसरी से आठवीं तक के बच्चों के लिए ऑनलाइन परीक्षा करवाई गई थी। इसमें शहर के मुख्य सेक्टरों के स्कूल को छोड़कर अन्य स्कूलों तीन से चार विद्यार्थी हर कक्षा में अनुपस्थित रहे। शिक्षकों ने बताया ये वो विद्यार्थी हैं जिनके पास संपर्क का कोई संसाधन नहीं हैं। वहीं जब शिक्षकों ने इनके घर जाकर देखा तो कई विद्यार्थी लॉकडाउन में अपने गांव लौट गए और स्कूल नहीं खुलने के कारण वापस ही नहीं आए हैं। जिन विद्यार्थियों के परिवार के पास स्मार्टफोन नहीं था, उनके अभिभावकों को स्कूल में बुलाकर पेपर की हार्ड कॉपी दी गई। पेपर करने के बाद अभिभावकों ने उत्तर- पुस्तिका स्कूल में जमा करवा दी। शहर के सभी स्कूल अब दोबारा रेगुलर कक्षा के लिए सोमवार से खुलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें