फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन हाउस मालिक ने खोला राज, मां के जाली हस्ताक्षर कर गैंगस्टरों को बेचता था हथियार

Fri, 14 Feb 2020 01:07 AM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जलालाबाद (फिरोजपुर))
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

कपिल गन हाउस का संचालक अपनी मां सीता रानी के जाली हस्ताक्षर कर कुख्यात गैंगस्टरों को हथियार और असलाह बेचता था। इस बात का खुलासा कपिल कुमार ने सीआईए स्टाफ की पूछताछ में की। गन हाउस का लाइसेंस कपिल कुमार की मां सीता रानी के नाम पर है। उल्लेखनीय है कि कुख्यात गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह उर्फ बुड्डा ने कपिल गन हाउस से हथियार लेने की बात स्वीकार की थी, उसके बाद गन हाउस पर ओकू टीम और सीआईए जलालाबाद ने छापामारी कर कपिल को गिरफ्तार किया था। 

विज्ञापन


गुरुवार को पंद्रह दिन बाद फिर से ओकू टीम ने कपिल गन हाउस में छापामारी की और जाली दस्तावेज बरामद किए हैं। मालूम हो कि गुरुवार को अमर उजाला ने कई गन हाउसों द्वारा जाली दस्तावेज के साथ गैंगस्टरों को हथियार बेचने की खबर प्रकाशित की थी। ओकू टीम के अधिकारी दीपक राणा ने बताया कि एक फरवरी को सीआईए स्टाफ ने गन हाउस के संचालक कपिल कुमार को पुलिस रिमांड पर लेकर पूछताछ की थी। 

विज्ञापन

कपिल ने पूछताछ के दौरान स्वीकार किया कि उसने अपनी मां सीता रानी के जाली हस्ताक्षर कर अवैध तौर पर कई हथियार कुख्यात गैंगस्टरों को बेचे हैं। कपिल ने कुख्यात गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह उर्फ बुड्डा को भी हथियार बेचा था। बुड्डा ने पकड़े जाने के बाद कपिल गन हाउस का नाम लिया था। राणा ने बताया कि आज फिर से कपिल गन हाउस पर छापेमारी कर कई ऐसे दस्तावेज बरामद किए हैं 

जिससे साबित हुआ है कि कपिल अवैध तरीके से कई गैंगस्टरों को हथियार सप्लाई कर चुका है। राणा ने बताया कि कपिल कुमार के खिलाफ पंजाब के पठानकोट, खन्ना, खरड़ व थाना सिटी सिरसा में असलाह एक्ट के अलावा विभिन्न धाराओं में मामले दर्ज हैं। मोहाली थाना में कपिल के खिलाफ मामला दर्ज होने पर ही उसे पुलिस रिमांड पर लिया गया था, तभी सच सामने आया है।

उल्लेखनीय है कि कुख्यात गैंगस्टर सुखप्रीत सिंह उर्फ बुड्डा के पकड़े जाने के बाद से ओकू टीम ने फिरोजपुर के ममदोट, जलालाबाद, फाजिल्का, अबोहर, हनुमानगढ़ व श्रीगंगानगर स्थित कई गन हाउसों पर छापेमारी कर दस्तावेज अपने कब्जे में लिए हैं। पता चला कि इन जगहों के कई गन हाउस ने कुख्यात गैंगस्टरों को जाली लाइसेंस पर हथियार बेचे हैं। ये भी पता लगाया जा रहा है कि ये हथियार सरहद पार पाकिस्तान से तो नहीं आए थे, जो गैंगस्टरों को बेचे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें