चंडीगढ़। बहुजन समाज पार्टी चंडीगढ़ के अध्यक्ष सुखदेव सिंह ने कहा कि बुधवार को कई कालोनियों के बड़ी संख्या में लोग भूखे ही रह गए। प्रशासन ने उनके लिए व्यवस्था नहीं कर पाई। सुखदेव सिंह ने कहा कि सेक्टर-56 और कालोनी नंबर 4 के निवासियों की समस्या से डिप्टी कमिश्नर चंडीगढ़ से शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने कहा कि इन इलाकों के गरीब मजदूरों को काफी दिक्कत हो रही है।
डिप्टी कमिश्नर को लोगों के खाने की समस्या से अवगत कराया पर मेरे को आगे से आगे नंबर दिए गए और आगे भी जिस ऑफिसर से मेरी बात होती रही उनका भी आश्वासन मिलता रहा कि एक घंटे तक काम हो जाएगा पर कुछ नहीं हुआ। सुखदेव सिंह ने कहा कि सुबह 10 बजे से रात 8 बजे तक फोन करता रहा। इस संबंध में इन निवासियों ने भी फोन किया पर कुछ नहीं हुआ। बहुजन समाज पार्टी चंडीगढ़ का अध्यक्ष होने के नाते चंडीगढ़ प्रशासन से विनती करता हूं कि आज जो मुझे दिक्कत आई वह आगे न आए।