फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेवात में हादसा: बीस साल से दोस्तों को तीर्थ यात्रा पर ले जाते थे राकेश, नहीं पता था बेटे-पत्नी को खो देंगे

Sat, 18 May 2024 11:13 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पंजाब के कुछ लोग पिछले शुक्रवार को एक टूरिस्ट बस किराए पर लेकर बनारस और मथुरा वृंदावन दर्शन के लिए निकले थे। बस में 60 लोग सवार थेजिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे। यह सभी नजदीकी रिश्तेदार थे।
विज्ञापन
नूंह में हादसा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा में कुंडली मानेसर पलवल एक्सप्रेसवे पर शुक्रवार-शनिवार की रात श्रद्धालुओं से भरी बस में आग लगने से आठ लोग जिंदा जल गए। इस खबर से पंजाब में भी मातम पसर गया है। 
विज्ञापन


मरने वालों में छह लोग होशियारपुर के रहने वाले हैं। इनमें से तीन एक ही परिवार के हैं। श्रद्धालु मथुरा और वृंदावन दर्शन कर लौट रहे थे।  

बताया जा रहा है कि राकेश कुमार पिछले 20 साल से हर साल अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को तीर्थ यात्रा पर ले जाते थे। हादसे में राकेश कुमा की पत्नी और बेटे की भी मौत हो गई है। 



राकेश कुमार होशियारपुर के शालीमार नगर के रहने वाले हैं। वहीं हादसे के बाद बस के ड्राइवर और कंडक्टर मौके से फरार हो गए। मरने वालों के नाम गौतम पुत्र राकेश कुमार, शशि सुनीला, सुनीता, अमरावती उषा, शारदा और सुनीता बताए जा रहे हैं। मृतकों में 12 साल की बच्ची योगिता भी शामिल हैं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें