एडीसी, डीजीपी की गाड़ी पर दिखाई दी बत्ती
- फोटो : अमर उजाला
केंद्र सरकार के लालबत्ती बंद करने से उन लोगों को धक्का लगा है जो बेहद सस्ते में अफसरी रौब और रुतबे का लुत्फ उठाते थे। केंद्र सरकार ने वीवीआईपी कल्चर खत्म करने के लिए 1 मई से गाड़ियों पर से लाल और नीली बत्ती हटाने के फैसले के बाद वीरवार को सेक्टर-9 स्थित यूटी सचिवालय की पार्किंग में खड़ी कई वरिष्ठ आईएएस अधिकारियों की गाड़ियों पर लालबत्ती नहीं दिखाई दी।
प्रशासक के सलाहकार, गृह सचिव, सेक्रेटरी व डायरेक्टर पद पर मौजूद सभी आईएएस अधिकारियों ने केंद्र के फैसले के फौरन बाद अपनी गाड़ियों से लालबत्ती हटा ली। लेकिन कुछ अधिकारी ऐसे भी दिखाई दिए जिन्होंने अपनी सरकारी गाड़ी पर एंबर लगाकर घूमते नजर आए।