फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब विधानसभा में माननीय ही नहीं मान रहे कोरोना के दिशा-निर्देश, विधायक व मंत्रियों ने ऐसे किया उल्लंघन

Thu, 04 Mar 2021 01:03 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाब विधानसभा। - फोटो : फाइल फोटो।
विज्ञापन

विधानसभा अध्यक्ष राणा केपी सिंह के लगातार अनुरोध का पंजाब विधानसभा के सदस्यों खासकर सत्ता पक्ष के विधायकों पर कोई असर नहीं हो रहा। विधानसभा सदन की बेंच पर कोरोना की वजह से दो सदस्यों के बैठने पर मनाही है। लेकिन बुधवार को तीन-तीन सदस्य बैठकर बातें करते दिखाई दिए। इनके अलावा ज्यादातर सदस्यों ने मास्क भी नहीं पहना हुआ था। सदन में सामाजिक दूरी और मास्क पहनने के नियमों का उल्लंघन सत्ता पक्ष की बेंचों पर ही दिखाई दिया। विपक्ष की बेंचों पर सदस्य सामाजिक दूरी का पालन तो कर रहे थे लेकिन कुछ सदस्यों ने मास्क नहीं पहना था।

विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष ने मंगलवार को सभी सदस्यों से कोविड संकट के मद्देनजर जरूरी एहतियात बरतने का आग्रह किया था। कोरोना की वजह से मौजूदा बजट सत्र में भी सदन में प्रवेश करने वाले सभी सदस्यों, अधिकारियों, मीडियाकर्मियों और विधानसभा भवन के स्टाफ के लिए कोरोना टेस्ट अनिवार्य किया गया था और निगेटिव रिपोर्ट वालों को ही प्रवेश की अनुमति 

विज्ञापन

बता दें कि आम दिनों में एक बेंच पर दो सदस्यों के बैठने की व्यवस्था है। लेकिन कोरोना की वजह से अब एक बेंच पर एक ही सदस्य बैठ सकता है। बुधवार को भी विधानसभा अध्यक्ष ने कोविड सुरक्षा संबंधी नियमों के पालन की हिदायत दी लेकिन दोपहर के बाद सदन का नजारा पूरी तरह बदल गया। 

सत्ता पक्ष की अधिकांश सीटें खाली थीं और राज्यपाल के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान एक बेंच पर कई सदस्य बैठे बातचीत करते दिखे। इनमें कांग्रेस विधायक गुरकीरत कोटली, नवतेज चीमा और मंत्री तृप्त राजिंदर बाजवा एक ही बेंच पर बैठे थे। इनमें केवल तृप्त बाजवा ने ही मास्क पहना था। कोटली और चीमा बिना मास्क के थे। इसी तरह मंत्री विजय इंदर सिंगला और मंत्री सुंदर श्याम अरोड़ा भी एक ही बेंच पर बैठे थे। हालांकि दोनों ने मास्क पहना था। 

विधायक नवजोत सिंह सिद्धू के साथ उनकी बेंच पर विधायक राजकुमार वेरका बैठे दिखाई दिए और दोनों ने ही मास्क नहीं लगाया था। विधायक राणा गुरजीत व हरदयाल सिंह कंबोज भी एक ही बेंच बैठे थे और फतेहजंग बाजवा व सुखजिंदर सिंह रंधावा भी एक बेंच पर साथ-साथ बैठे बातचीत करते दिखे। इनमें राणा गुरजीत और सुखजिंदर रंधावा ने मास्क पहना था। मंत्री भारत भूषण आशु और विधायक अंगद सिंह भी एक ही बेंच पर दिखाई दिए। वैसे दोनों ने मास्क पहना था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें