चंडीगढ़वासियों के लिए फेस्टिवल सीजन को मजेदार और यादगार बनाने के लिए इस महीने कई तरह के सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होने वाले हैं। प्रशासन के कल्चरल डिपार्टमेंट और विभिन्न अकादमियों की ओर से ये कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।
अभी हाल ही में प्रशासन की ओर से आर्ट एंड हैरिटेज फेस्टिवल का आयोजन किया गया था। सांस्कृति कार्यक्रमों की इसी कड़ी को आगे बढ़ाते हुए शुक्रवार से पंजाब कला भवन में प्राचीन कला केंद्र की ओर से गायन और वादन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।
यह महोत्सव 14 अक्टूबर से लेकर 16 अक्टूबर तक होगा। इसमें देश भर से आए कलाकार अपनी प्रस्तुति देंगें। केंद्र की ओर से इसकी तैयारी जोरो शोरों से की जा रही है। जानकारी देते हुए केन्द्र की रजिस्ट्रार शोभा कौसर ने बताया कि ऐसा पहली बार हो रहा है जब गायन व वादन महोत्सव का आयोजन हो रहा है।
कला भवन और टैगोर थियेटर में होंगे कई नाटक
taigore theatre
- फोटो : amar ujala
कला भवन में होने वाले कार्यक्रमों का शेड्यूल
14 अक्टूबर पहले दिन रीटा देव गायन व शकीर खान सितार वादन में अपनी प्रस्तुति देंगें।
15 अक्टूबर दूसरे दिन मीरा पंडित गायन व अदनान खान सितार वादन में अपनी प्रस्तुति देंगें।
16 अक्टूबर तीसरे दिन अरशद अली खान गायन व ध्रुव बेदी सितार वादन में अपनी प्रस्तुति देंगें।
टैगोर थिएटर में होने वाले नाटकों का शेड्यूल
16 अक्टूबर को नवीन बावा द्वारा लिखित और निर्देशित नाटक बाप का बाप का मंचन होगा।
20 अक्टूबर को डायरेक्टर, राइटर, सिंगर और एक्टर शेखर सेन द्वारा निर्देशित नाटक साहब का मंचन होगा।
23 अक्टूबर को रामेश तलवार द्वारा निर्देशित नाटक कैफी और मैं का मंचन होगा, जिसमें शबाना आजमी, जावेद अखतर और जसविंदर सिंह जैसे नामी कलाकार परफार्म करेंगे।
सिटको का रहा पैलेट फेस्ट का आयोजन
फूड फेस्टिवल
- फोटो : amar ujala
सिटको की ओर से सेक्टर 10 स्थित लेजर वैली में 14 से 16 अक्टूबर तक पैलेट फेस्ट होगा। इसमें विभिन्न होटल के फूड स्टॉल लगेंगे और शाम को कलाकार बैंड पर परफॉर्मेंस देंगे। डिपार्टमेंट ऑफ कल्चरल अफेयर्स की ओर इसी महीने थिएटर फेस्टिवल करवाया जाएगा।
जिसमें ट्राईसिटी के लोकल आर्टिस्टों को परफार्म करने का मौका मिलेगा। यह तीनों नाटकों का मंचन टैगोर थिएटर में शाम 6:30 बजे होगा। नाटक देखने के लिए 300 और 500 रुपए की टिकट रखी गई है। थिएटर लवर टैगोर थिएटर, टूरिज्म डिपार्टमेंट, सेक्टर 17 और अलांते माल से टिकटें खरीद सकते हैं।
नवंबर में होगा लेजर शो
चंडीगढ़ प्रशासन की ओर से कैपिटल कॉम्पलेक्स में लेजर शो का आयोजन होगा। इस अनोखे लेजर शो में कार्बूजिए के डिजाइन कुछ अलग अंदाज में दिखाए जाएगे। यह शो 19 और 20 नवंबर को होगा।