फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Illegal Immigrants: कई फर्जी इमिग्रेशन कंपनियां दफ्तरों पर ताले लगाकर भागी, पुलिस जब्त करेगी संपत्तियां

Tue, 18 Feb 2025 08:50 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

इमिग्रेशन फ्रॉड के मामले में गिरफ्तार ठग गुरविंदर सिंह उर्फ गुरी ने रिमांड के दौरान पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। पूछताछ में सामने आया कि उसने विदेश में भी ठगी के पैसे संपत्तियों के जरिये विदेश में भी निवेश किए हैं।
विज्ञापन
जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

युवाओं को विदेश भेजने का सपना दिखा ठगने वाली कई फर्जी इमिग्रेशन कंपनियां दफ्तरों पर ताले लगाकर भाग गई हैं। अब पुलिस ने इनकी संपत्ति जब्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन


इमिग्रेशन फ्रॉड के मामले में गिरफ्तार ठग गुरविंदर सिंह उर्फ गुरी ने रिमांड के दौरान पूछताछ में कई अहम खुलासे किए हैं। पूछताछ में सामने आया कि उसने विदेश में भी ठगी के पैसे संपत्तियों के जरिये विदेश में भी निवेश किए हैं। भारत से भागकर आरोपी ने दुबई में अपना इमिग्रेशन का कारोबार सेट कर लिया था।


पुलिस आरोपी की विदेश की संपत्तियों की जांच कर रही है। डीएसपी जसविंदर सिंह खुद पूछताछ कर रही हैं कि उसने ठगी के पैसों को और कहां-कहां निवेश किया। आरोपी ज्यादातर लोगों से नकदी के तौर पर पेमेंट लेता था, ताकि उसके बैंक खातों में रिकॉर्ड न मिल सके। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आरोपी की बीएमडब्ल्यू और थार गाड़ी को कब्जे में ले ली गई है। अब आरोपी के पास से रूबीकाॅन और रेंज रोवर कार को भी जल्द जब्त कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले में आरोपी गुरी की एक महिला साथी की भी तलाश की जा रही है। पुलिस ने तीन दिन के रिमांड के बाद आरोपी को सोमवार को अदालत में पेश किया जहां से उसे तीन दिन के रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद शहर से कई फर्जी इमिग्रेशन कंपनियां दफ्तरों पर ताले लगाकर भाग चुके हैं। पुलिस ने उनकी एक लिस्ट तैयार की है। इनके खिलाफ जल्द कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

आरोपी के खातों की हो रही जांच

आरोपी के तीन बैंक खातों की पुलिस को डिटेल मिली है। इसके अलावा पुलिस जांच कर रही है कि आरोपी ने ठगी के पैसों को और किन खातों में निवेश किया है। आरोपी के आईसीआईसीआई बैंक, इंडसइंड बैंक और यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के पिछले कई सालों की बैंक डिटेल खंगाली जा रही है, जिसकी ट्रांजैक्शन करोड़ों में मिली है।

नेपाल से होकर भारत आया था आरोपी

आरोपी चंडीगढ़ पुलिस की वाॅन्टेड लिस्ट में शामिल था। पुलिस ने उसे भगोड़ा करने की प्रक्रिया शुरू कर दी थी। आरोपी दुबई से नेपाल के रास्ते से होकर भारत आया था। आरोपी छिपकर लुधियाना में रह रहा था। इसके बाद चंडीगढ़ पुलिस ने शुक्रवार को उसे लुधियाना से गिरफ्तार कर लिया था।

आरोपी के खिलाफ 13 केस दर्ज

आरोपी के खिलाफ पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में 13 केस दर्ज हैं। वह चंडीगढ़, मोहाली और पंजाब सहित कई शहरों में अलग-अलग नाम से इमिग्रेशन कंपनियां चलाता था। आरोपी के खिलाफ सैकड़ों लोगों ने ठगी की शिकायत दी थी।

2019 से चल रहा था ठगी का खेल, 6 नामों से थी इमिग्रेशन कंपनियां

आरोपी गुरिंदर 2019 से विदेश भेजने के नाम पर लोगों के साथ ठगी कर रहा था। आरोपी ने ईगल-1 एडवाइजर, जुबली ओवरसीज, चंडीगढ़ वीजा कंसल्टेंट, द रेड स्टोन, इम्मी ग्रुप एंड कैंट्री सहित अन्य नामों से सेक्टर 34 में इमिग्रेशन कंपनियां चला रहा था। इसके अलावा पुलिस अन्य शहरों में भी उसके दफ्तरों की जांच कर रही है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें