चंडीगढ़-पटना के लिए 7.45 बजे उड़ान
चंडीगढ़ से पटना के लिए फ्लाइट सुबह 7.45 बजे उड़ान भरकर 9.50 बजे पटना पहुंचेगी। वापसी में पटना से दोपहर 2 बजे उड़ान भरकर 3.50 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी।
चंडीगढ़-हैदराबाद की दो नई उड़ानें
चंडीगढ़-हैदराबाद के बीच दो नई उड़ानें शुरू की जा रही हैं। इसके साथ चंडीगढ़-हैदराबाद के बीच उड़ानों की संख्या 4 हो जाएगी। इंडिगो एयरलाइंस की फ्लाइट 27 मार्च से शुरू हो रही है। यह फ्लाइट चंडीगढ़ से शाम 16.25 बजे उड़ान भरकर 19.05 बजे हैदराबाद पहुंचेगी।
वापसी में हैदराबाद से 19.50 बजे उड़ान भरकर 22.20 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। दूसरी फ्लाइट गो एयर की शुरू हो रही है, जो हैदराबाद से दोपहर 12.05 बजे उड़ान भरकर दोपहर बाद 2.25 बजे चंडीगढ़ पहुंचेगी। वापसी में चंडीगढ़ से 14.55 बजे उड़ान भरकर 17.20 बजे हैदराबाद पहुंचेगी।
चंडीगढ़-पुणे उड़ान दोबारा शुरू
कोविड-19 के चलते बंद पड़ी चंडीगढ़-पुणे की फ्लाइट एक अप्रैल से शुरू हो रही है। इंडिगो एयरलाइंस की तरफ से चंडीगढ़ एयरपोर्ट से यह फ्लाइट रात 21.15 बजे उड़ान भरेगी और 23.35 बजे पुणे पहुंचेगी।