पंजाब सरकार ने कर्मचारियों के लिए प्राथमिक वेतन और महंगाई भत्ते के 10 प्रतिशत के बराबर उसकी तरफ से डाले जाने वाले योगदान को बढ़ाकर 14 प्रतिशत कर दिया है। इसके साथ ही मंत्रिमंडल ने मृत्यु-कम-सेवा मुक्ति ग्रेच्युटी का लाभ राज्य सरकार के सभी कर्मचारियों को देने की मंजूरी दे दी है जिन में 1 जनवरी, 2004 को या उसके बाद नई पेंशन स्कीम के घेरे के अधीन आने वाले कर्मचारी भी शामिल होंगे।
मंत्रिमंडल ने एक जनवरी, 2004 को या उसके बाद भर्ती हुए कर्मचारियों में से किसी भी कर्मचारी की नौकरी के दौरान मृत्यु हो जाने पर उसके वारिसों को एक्स ग्रेशिया का लाभ देने की इजाजत देने संबंधी विनती पर वित्त विभाग द्वारा उठाए गए कदमों को कार्य के बाद मंजूरी दे दी है।
फीस माफ करने पर दोबारा विचार करें इमरान : सीएम
सीएम ने आस जताई कि पाकिस्तान सिख धर्म की भावनाओं को समझते हुए 20 डॉलर की फीस माफ करेगा। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को इस फीस पर दोबारा विचार करना चाहिए। सीएम ने भारत-पाकिस्तान द्वारा कॉरिडोर खोलने के लिए हुए समझौते का स्वागत किया।
उन्होंने बताया कि सूबा सरकार की तरफ से प्रकाश पर्व को मनाने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। इससे पहले सीएम और उनके मंत्रियों ने 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित विकास प्रोजेक्टों का जायजा लिया।