फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तंवर का दावा, कांग्रेस के संपर्क में हैं इनेलो-भाजपा के कई नाराज नेता

Sun, 20 Aug 2017 09:56 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
अशोक तंवर - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
हरियाणा में भाजपा और इनेलो के कई नेता कांग्रेस के संपर्क में हैं। इन नेताओं ने पार्टी में आने की इच्छा जताई है। जिसमें कई पूर्व व मौजूदा विधायक और मंत्री शामिल हैं, जिन्हें अपनी पार्टी में अपेक्षित सम्मान नहीं मिल पा रहा है और वे घुटन महसूस कर रहे हैं। यह दावा यहां कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने किया।
विज्ञापन


तंवर के अनुसार भले ही इनेलो और भाजपा से ये नाराज नेता आज कांग्रेस में आने के इच्छुक हैं, लेकिन कांग्रेस उन्हें सीधे पार्टी में शामिल नहीं करेगी, क्योंकि पार्टी हाईकमान के साफ निर्देश हैं कि ऐसी स्थिति में पार्टी पहले संबंधित नेता की योग्यता और उपयोगिता को परखे। यह देखा जाए कि वे किन परिस्थितियों में अपनी-अपनी पार्टी छोड़ रहे हैं, क्योंकि कांग्रेस में किसी लालच वश शामिल होने वाले नेताओं की एंट्री पर प्रतिबंध है।

वर्ष 2009 के लोकसभा और विधानसभा चुनाव में कांग्रेस छोड़कर भाजपा में जाने वाले नेताओं पर तंज कसते हुए प्रदेशाध्यक्ष डॉ. अशोक तंवर ने कहा कि कांग्रेस छोड़कर जाने वाले नेता समुद्री जहाज से उड़े उस पक्षी के समान थे, जो उत्साह में जहाज से उड़ान तो भरता है, लेकिन जब उसे कहीं कुछ भी नजर नहीं आता तो उसकी वापसी जहाज पर ही होती है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें