वाल्मीकि समाज को भूलोगे तो बार बार हारोगे, अगर ख्याल रखोगे तो बार बार जीतोगे, पहले सुनी नहीं तो हराया अब जिताएंगे। यही कुछ बात रविवार को सेक्टर-35 के कांग्रेस भवन में वाल्मीकि समाज के नेताओं ने पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन कुमार बंसल को खरी खरी सुनाई।
बंसल ध्यान से सभी बातों को सुन रहे थे। ये नेता दूसरी पार्टियों से रविवार को कांग्रेस पार्टी में शामिल हुए हैं। सभी नेता पहले भी कांग्रेस पार्टी में थे। पिछले लोकसभा के चुनाव के समय आम आदमी पार्टी व दूसरी पार्टियों में चले गए थे। अब वापस आ गए हैं। इनके आने से कांग्रेस में खुशी है। लोगों की बात सुनने के बाद बंसल ने नेताओं को पार्टी में शामिल किया।
कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने बताया कि रविवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री पवन बंसल व प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा की मौजूदगी में आम आदमी पार्टी व भाजपा के नेताओं ने अपने साथियों सहित जिसमें आम आदमी पार्टी के जगन राम, चंदूलाल बरला, लछमन कांगड़ा, कालूराम सूद, मामचंद, तरसेम मचल, मोहिंदर सिंह, रमेश कुमार, सोल्हर राम, मोनू कुमार, सतपाल टाक, टेक चंद व भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष रोहित रोहिला ने अपने साथियों सहित कांग्रेस में शामिल हो गए।
शामिल हुए नेताओं व कार्यकर्ताओं को पवन कुमार बंसल ने संबोधित किया। वहां मौजूद नेताओं में से हरफूल चंद्र कल्याण, मोहम्मद सादिक, हरमोहिंदर लकी, विनोद कुमार, यादविंदर मेहता, ओमप्रकाश सैनी, धर्मवीर, कृष्ण चड्ढा, ओमपाल चावर, गीता राम सैनी, शमशेर लोहटिया, विरिंदेर रावत, जितेंद्र धामी, ममता, प्रेमपाल चौहान अनिल चडढा, ज्योति सहित अन्य लोग उपस्थित हुए।