मानसा। मानसा पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार कर 1 लाख 80 हजार प्रीगैबलिन कैप्सूल (सिगनोर 300 एमजी) बरामद किया है। इस सफलता में आईपीएस डायरेक्टर जनरल पुलिस पंजाब गौरव यादव और डीआईजी बठिंडा रेंज हरजीत सिंह की निगरानी रही।
कप्तान पुलिस प्रदीप संधू ने बताया कि यह कार्रवाई खुफिया सूचना के आधार पर की गई। नाकाबंदी के दौरान ओवरब्रिज सिरसा रोड मानसा के नीचे एक सफेद ब्रेज़ा कार को रोका गया। कार में कमल कृष्ण और हेमराज सवार थे। उनके कब्जे से 1.8 लाख प्रीगैबलिन कैप्सूल बरामद किए गए। आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।
प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस यह पता लगाने में लगी है कि आरोपी कैप्सूल किसे वितरित कर रहे थे और इन्हें कहां से लाए थे। इससे पहले, 1 जनवरी को मानसा थाना सिटी-1 पुलिस ने 50 कैप्सूल बरामद कर मामूली गिरफ्तारी भी की थी। डीएसपी बूटा सिंह, सुखजीत सिंह समेत अन्य अधिकारी भी मौके पर मौजूद थे। पुलिस ने कहा कि कार्रवाई जारी रहेगी और अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। संवाद