फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवरात्र स्पेशल: सातवें दिन चढ़ा भारी चढ़ावा, भजन संध्या में झूमे लोग

Fri, 07 Oct 2016 10:47 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पंचकूला
विज्ञापन
Mansa Devi Panchkula - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अश्विन नवरात्र के सातवें दिन पंचकूला स्थित मनसा देवी मंदिर में 51 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए। श्री माता मनसा देवी श्राइन बोर्ड की ओर से शाम के समय मंदिर में प्रसिद्ध गायिका मीनाक्षी शर्मा की भजन संध्या का आयोजन भी किया गया। जिसमें मीनाक्षी शर्मा के भक्तिमय भेंटों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। 
विज्ञापन


श्री माता मनसा देवी में शुक्रवार को करीब 51 हजार श्रद्धालुओं ने दर्शन किए। इन श्रद्धालुओं ने 8 लाख 46 हजार  439  रुपये की राशि माता के मंदिर में अर्पित की। श्री काली माता मंदिर  कालका में दो लाख 42 हजार 80 रुपये की राशि अर्पित की गई। माता मनसा देवी में सोने के 4 नग व चांदी के 40 नग दान किए गए। काली माता मंदिर कालका में सानेे के दो व चांदी के 22 नग दान स्वरूप अर्पित किए गए। सातवें नवरात्र पर श्रद्धालुओं ने 51 अमेरिकन डालर भी अर्पित किए। 

नायब सिंह सैणी करेंगे दर्शन
हरियाणा के श्रम एवं रोजगार राज्य मंत्री श्री नायब सिंह सैणी शनिवार को सुबह 8 बजे श्री माता मनसा देवी मंदिर में माता के दर्शन करेंगे तथा हवन में भाग लेंगे। यह जानकारी डीसी एवं मनसा देवी श्राइन बोर्ड की मुख्य प्रशासक डॉ. गरिमा मित्तल ने दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के न्यायाधीश ने की पूजा

मनसा देवी मंदिर पंचकूला
हरियाणा एवं पंजाब हाईकोर्ट के न्यायाधीश रामवेश्वर मलिक अपनी धर्मपत्नी स्नेह लता मलिक के साथ श्रीमाता मनसा देवी में सातवें नवरात्र पर माता के दर्शन कर उनके चरणों में पूजा अर्चना की। न्यायाधीश ने माता के दर्शन करने बाद हवन में भाग लिया और आहुतियां डाली।

उन्होंने प्रशासन और बोर्ड की ओर से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए किए गए प्रबंधों की सहराना की। उन्होंने प्रदेशवासियों को नवरात्र की बधाई और शुभकामनाएं दी। इस मौके पर उनके साथ नगराधीश ममता शर्मा, श्रीमाता मनसा देवी पूजा स्थल बोर्ड के कार्यकारी अधिकारी वीजी गोयल, सचिव सत्यनारायण गुप्ता, वंदना गुप्ता, शारदा प्रजापति, संदीप गुप्ता, नगर निगम के कार्यकारी अधिकारी ओपी सिहाग सहित प्रशासन एवं बोर्ड के अन्य अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें