अश्विन नवरात्र के तीसरे दिन को पंचकूला स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ श्रीमाता मनसा देवी मंदिर और श्री काली माता मंदिर कालका में 11 लाख 88 हजार 335 रुपये की राशि श्रद्धालुओं द्वारा अर्पित की गई। नवरात्र के तीसरे दिन करीब 56 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन करके आर्शीवाद लिया।
इस मौके पर श्रद्धालुओं द्वारा सोने के दो नग और चांदी के 114 नग दान स्वरूप माता के चरणों में अर्पित किए गए। श्री माता मनसा देवी मंदिर में 8 लाख 73 हजार 833 रुपये की राशि दान स्वरूप अर्पित की गई जबकि श्री काली माता मंदिर कालका में 3 लाख 14 हजार 503 रुपये की राशि यहां पर अर्पित की गई। इसके साथ-साथ अमरीका के 14, कैनेडा के 70 डालर भी दान स्वरूप अर्पित किए गए। श्री माता मनसा देवी मंदिर में करीब 48 हजार श्रद्धालुओं ने और श्री काली माता मंदिर में 8 हजार श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन किए।