फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संकट के बावजूद कर्मचारियों को मिलेगा पूरा वेतन: वित्त मंत्री मनप्रीत बादल

Mon, 06 Apr 2020 09:42 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़/बठिंडा
विज्ञापन
वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

पंजाब के वित्त मंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने बताया कि राज्य सरकार ने जिलों को अब तक 150 करोड़ रुपये राहत कार्यों के लिए जारी किए गए हैं। उन्होंने पंजाब के लोगों को भरोसा दिया कि इस मुश्किल घड़ी में सरकार राज्य के लोगों के साथ खड़ी है और राहत कार्यों व कोरोना को फैलने से रोकने के लिए सभी आवश्यक इंतजाम किए जाएंगे और इस कार्य के लिए पैसों की कोई कमी या रुकावट नहीं आने दी जाएगी।

विज्ञापन


वित्त मंत्री बादल ने आगे बताया कि मेडिकल उपकरण और अन्य साजो-सामान खरीदने के लिए भी 50 करोड़ रुपये दिए गए हैं। उन्होंने बताया कि कोविड-19 से लड़ने के लिए प्रभावी कदम के तौर पर अतिरिक्त मुख्य सचिव के नेतृत्व वाली खरीद कमेटी को कोविड-19 बीमारी से निपटने के लिए साजो-सामान से संबंधित सभी खरीद कार्य करने के लिए अधिकृत किया गया है। 

इस तरह एक अन्य सवाल के जवाब में वित्त मंत्री ने बताया कि कोरोना के कारण पैदा हुए सकंट के बावजूद राज्य सरकार अपने कर्मचारियों को पूरा वेतन देगी। उन्होंने कहा कि राज्य के लोगों को किसी किस्म की कमी नहीं आने दी जाएगी। बादल ने कहा कि इस मौके पर एक किस्म का राष्ट्रीय युद्ध हम लड़ रहे हैं और किसी को भी इस मुद्दे पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बठिंडा में हर रोज 25 हजार लोगों को भोजन खिलाया जा रहा है। 7,900 लोगों को सूखा राशन बांटा जा चुका है। इसके अलावा 7 दिन पहले जिनको एक-एक हफ्ते का राशन बांटा गया था, उन 1000 परिवारों को आज अगले हफ्ते का सूखा राशन दोबारा बांटा जा रहा है।

मनप्रीत सिंह बादल ने कहा कि राज्य की 22,000 करोड़ रुपये की सीसी लिमिट मंजूर हो चुकी है। उन्होंने कहा कि गेहूं खरीद की उपयुक्त व्यवस्था की जा रही है और किसानों की फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा। उन्होंने कहा कि खरीद प्रक्रिया को थोड़े और समय तक बढ़ाया जाएगा, जिससे मंडियों में सामाजिक दूरी बनी रहे और किसान आसानी से अपनी फसल की बिक्री कर सकें।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें