फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बादलों में सबसे पहले मनप्रीत ने दिया वोट, इस बूथ पर टिकीं रहीं नजरें

Sat, 04 Feb 2017 04:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बादल (मुक्तसर)
विज्ञापन
बादलों में सबसे पहले मनप्रीत ने दिया वोट - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गांव बादल स्थित सरकारी प्राइमरी स्कूल के बूथ नंबर 118 पर बादल परिवार के दिग्गज नेताओं ने मतदान किया। गांव बादल के इस बूथ पर सुबह से ही चहल-पहल हो गई। बादल परिवार में सबसे पहले वोट पूर्व वित्तमंत्री मनप्रीत सिंह बादल ने डाला।
विज्ञापन


मनप्रीत सुबह करीब सवा आठ बजे ही अपनी खुली जिप्सी में अकेले मतदान करने पहुंचे। उसके बाद करीब साढ़े नौ बजे उनके पिता और मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के छोटे भाई गुरदास सिंह बादल ने मतदान किया। करीब 10:40 पर बादल परिवार बूथ पर पहुंचा। पिछले विधान सभा चुनाव में जहां बादल परिवार एक साथ पहुंचा था।

वहीं इस बार मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल, शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल अलग-अलग गाड़ियों से पहुंचे। हालांकि मुख्यमंत्री बादल पहले मतदान केंद्र पहुंच गए थे, मगर मीडिया कर्मियों ने उन्हें घेर लिया जिसके चलते वह वोट करने में लेट हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएम बादल देरी से कर पाए मतदान

Sukhbir singh badal - फोटो : अमर उजाला
सीएम बादल के 10 मिनट बाद मतदान केंद्र पर आए सुखबीर बादल और हरसिमरत कौर बादल ने पहले मतदान किया। इस बार सुखबीर और हरसिमरत की बेटी हरकीरत कौर इस बार मतदान करने से वंचित रह गईं, क्योंकि वह पढ़ाई के चलते इस बार गांव बादल में नहीं थीं। पिछले चुनाव में हरकीरत कौर ने पहली बार मतदान किया था। 

लंबी विधान सभा क्षेत्र से आप के प्रत्याशी जरनैल सिंह ने गांव सरावां बोदला में स्थापित मतदान केंद्र पर मतदान किया। जरनैल सिंह सुबह करीब नौ बजे मतदान केंद्र पर पहुंचे और वोट दिया। इस दौरान जरनैल सिंह ने दावा किया कि बहुमत से आप की सरकार बनेगी। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें