फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pics: जब मनोज तिवारी गईलन भोजपुरी गाना, छूम गईल जमाना

Mon, 12 Dec 2016 09:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
भोजपुरी गाने गा कर वोटरों को दिया मोदी का संदेश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
‘नोटबंदी पीएम नरेंद्र मोदी का एक ऐतिहासिक फैसला है। इस फैसले से अमीर और गरीब के बीच की खाई कम होगी।’ यह कहना है दिल्ली भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष एवं सांसद मनोज तिवारी का। चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव में पूर्वांचल के वोटरों को लुभाने के रविवार को प्रख्यात भोजपुरी गायक व अभिनेता मनोज तिवारी ने भाजपा उम्मीदवारों के लिए शहर में आधा दर्जन जनसभाएं की। 
विज्ञापन


 मनोज तिवारी ने कहा कि नोटबंदी के फैसले के बाद कई हजारों करोड़ रुपये का काला धन गैर कानूनी ढंग से सामने आया है। कालाधन रखने वालों के पास अब उसे छिपाने का कोई विकल्प नहीं हैं, डर के मारे वह अपना धन गरीबों के खाते में डाल रहे हैं! इससे गरीब लोगों को किसी न किसी रूप में लाभ होगा। उन्होंने कहा कि नोटबंदी से देश में भ्रष्टाचार, आतंकवाद पर विराम लगेगा। 

 जनसभाओं में मनोज तिवारी ने भोजपुरी गाने गाकर वोटरों को भी मोदी का संदेश देने का प्रयास किया। तिवारी ने कहा कि यह नरेंद्र मोदी का भ्रष्टाचारियों पर सबसे बड़ा इंजेक्शन है। इसका असर उन्हें जिंदगी भर रहेगा। हालांकि नोटबंदी से लोगों को परेशानी आई, लेकिन इसके बावजूद भी देश की जनता प्रधानमंत्री के इस कदम का पूरा समर्थन कर रही है। उन्होंने लोगों से अपील की वे भाजपा को इतना समर्थन दें, जिससें एक ओर जहां उनका सीना 56 इंच का होगा वहीं गरीबों की भलाई की सोच रखने वाले प्रधानमंत्री का सीना 58 इंच का हो जाएगा। तिवारी ने सबसे आखिरी जनसभा देर शाम वार्ड-11 के अंतर्गत सेक्टर-56 में भाजपा उम्मीदवार सतीश कैंथ के लिए की।
विज्ञापन
विज्ञापन

नोटबंदी ने भ्रष्टाचारियों के लिए इंजेक्शन का काम किया

नोटबंदी ने भ्रष्टाचारियों के लिए इंजेक्शन का काम किया - फोटो : अमर उजाला
सांसद खेर ने अकाली उम्मीदवार के लिए की जनसभा
सांसद किरण खेर ने अकाली उम्मीदवार हरदीप सिंह के लिए सेक्टर-41 और मलोया में भाजपा उम्मीदवार राजेश कालिया के लिए जनसभा की। इस मौके पर सांसद किरण खेर ने कहा कि यदि वह यह इलेक्शन जीत जाते हैं तो उन्हें यह प्रमाणित करने की जरूरत नहीं रहेगी कि चंडीगढ़ के लोग नोटबंदी को लेकर पूरी तरह संतुष्ट हैं। इस मौके पर कांग्रेस के नेता मोहन सिंह भी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए।

उम्मीदवार विनोद अग्रवाल का मोबाइल चोरी
जनसभा के बाद वार्ड नंबर-26 के उम्मीदवार विनोद अग्रवाल जब अभिनेता एवं नेता मनोज तिवारी को कार तक छोड़ने के लिए जा रहे थे तो रास्ते में किसी ने विनोद अग्रवाल का मोबाइल फोन ही चोरी कर लिया। विनोद अग्रवाल ने पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवाई है। 

अनुराग ठाकुर आज करेंगे सात जनसभाएं
हिमाचली वोटरों को लुभाने के लिए सोमवार को भाजपा सांसद और बीसीसीआई अध्यक्ष अनुराग ठाकुर चंडीगढ़ आ रहे हैं। अनुराग ठाकुर सात जनसभाओं को संबोधित करेंगे। ये जनसभाएं वार्ड नंबर-11, 5, 25, 23, 7, 2 और 4 में होनी हैं।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें