आखिरकार अरविंद केजरीवाल ने एसवाईएल के मुद्दे पर चुप्पी तोड़ते हुए अपना रुख स्पष्ट कर ही दिया। साथ ही नोटबंदी पर भी खुलकर बात की। केजरीवाल पंजाब के सात दिवसीय दौरे पर हैं। दौरे के तीसरे दिन वह आज लुधियाना में आप की गठबंधन सहयोगी लोक इंसाफ पार्टी की बेईमान भगाओ रैली में पहुंचे। इससे पहले जालंधर के सर्किट हाउस में उन्होंने पत्रकारों से बातचीत की।
उन्होंने कहा कि पंजाब के पास खुद के लिए पानी नहीं है, तो वह दूसरे राज्यों को पानी कहां से देगा। केजरीवाल ने आदमपुर रैली में शामिल होने से पहले में यह बातें कहीं। यहां केजरीवाल ने कहा कि पंजाब में आप की सरकार बनने पर पंजाब के पानी की बूंद बूंद बचाने का ऐलान किया। उन्होंने साथ ही कांग्रेस अकाली भाजपा को भी आड़े हाथों लेते हुए एसवाईएल मामले का जन्मदाता भी करार दिया।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज जगरांव में चल रहे राष्ट्रीय पीडीएफए डेयरी और खेती एक्सपो के दूसरे दिन बतौर मुख्य मेहमान के तौर पर पहुंचे थे। दिल्ली के मुख्यमंत्री केजरीवाल ने पंजाब की डूब रही किसानी के लिए डेयरी धंधे को फायदेमंद बताते हुए और आप की सरकार बनने के बाद पंजाब को डेयरी स्टेट बनाने का पांच तरह के प्रोग्राम का ऐलान भी किया।
एसवाईएल मुद्दे सुलझाने पर आएं तो बस 5 मिनट लगे
अरविन्द केजरीवाल
- फोटो : अमर उजाला
केजरीवाल ने एसवाईएल पर खुल कर बात करते कहा कि 1978 में एसवाईएल के लिए जमीन आदी ग्रहण के लिए नोटिफिकेशन बादल सरकार ने किया था। उस समय हरियाणा में देवी लाल की सरकार थी और बादलों पर देवी लाल में टांका भिडने के बाद नोटिफिकेशन हुआ था।
इसके बाद 1982 में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने चांदी की कसी के साथ स्व, प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी से इसकी नींव रखवाई थी। 2016 में अकाली और कांग्रेस जनता को बेवकूफ बनाने के लिए पंजाब के पानी के रखवाले बनने को फिरते है।
केजरीवाल ने कहा कि हकीकत में यह हल करना चाहते है तो पांच मिनट में हो सकता है क्योंकि केंद्र में अकाली भाजपा की सांझी सरकार है। हरियाणा में भाजपा की सरकार है। फिर भी हल न होना साफ करता है कि ऐसा लालची लीडर दोगला है।
उन्होंने आम आदमी पार्टी का एसवाईएल मुद्दे पर स्पष्ट स्टैंड किया कि आप पंजाब के पानी की बूंद बूंद बचाएगी। क्योकि जब पंजाब में पानी है ही नहीं तो क्यों किसी को दिया जाए।
केजरीवाल ने नोटबंदी को सबसे बड़ा घोटाला बताया
रैली करते अरविंद केजरीवाल
संसद की तरफ से एमपी भगवंत मान पर कार्रवाई पर केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के एक सांसद से सारी संसद डर गई। क्योंकि उन्होंने एक छोटा सा वीडियो वायरल कर दिया था। अगर यह जुर्म था तो फिर तो पीएम नरिंदर मोदी को पांच साल के लिए बर्खास्त करना पड़ेगा। क्योंकि उन्होंने तो आईएसआई को बुला कर पठानकोट पर हमला करवाया।
हमला ही नहीं उन्होंने तो आतंकवादियों को नक्शा बनाने के लिए कागज, पैन तक मुहैया करवाया था। नोटबंदी पर उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के समय देश में काफी घोटाले हुए हैं, लेकिन इन सब में नोटबंदी सबसे बड़ा घोटाला है। क्योंकि देश के बड़े उद्यमी बैंक से 8 हजार करोड़ रुपये का लोन ले चुके हैं और प्रधानमंत्री मोदी अपने करीबियों का लोन माफ करवाने के लिए यह नोटबंदी का फैसला लेकर आए हैं।
उन्होंने कहा कि बैंकों में आज भी पिछले रास्ते से बीजेपी के लोगों को पैसे दिए जा रहे हैं। इसके अलावा कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि पहले राहुल कुछ बोलें, उसके बाद जो भूचाल आएगा फिर देखा जाएगा।