फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्टर 27 सी, डी और 38सी के घर कंटेनमेंट जोन से बाहर, चंडीगढ़ के प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने जारी किया आदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। चंडीगढ़ प्रशासन ने शुक्रवार को शहर के सेक्टर-27सी, डी और 38सी के घरों को कंटेनमेंट जोन की सूची से बाहर कर दिया। इन इलाकों में अब सख्ती भी खत्म कर दी है।
विज्ञापन

प्रशासक के सलाहकार मनोज परिदा ने आदेश जारी कर सेक्टर-27सी के मकान नंबर-2143 से 2145, सेक्टर-27डी के मकान नंबर-3408 से 3413 और सेक्टर-38सी के मकान नंबर 2168 से 2175 तक के घरों को कंटेनमेंट जोन की सूची से बाहर कर दिया है। प्रशासन ने यहां लगाए गए सभी प्रतिबंधों को हटाने के आदेश दिए हैं। पिछले कुछ दिनों से यहां कोरोना का कोई नया मामला सामने नहीं आया, जिसके बाद इन घरों को स्वतंत्र करने का फैसला लिया गया। हालांकि, इन्हें सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क लगाने की शर्तों को पूरा करना होगा। आदेशों में कहा गया है कि मेडिकल टीमों की स्क्रीनिंग व मॉनिटरिंग लगातार जारी रहेगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें